LIVE

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती, जानें ताजा अपडेट

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024  परिणाम: राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती, जानें ताजा अपडेट

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती, जानें ताजा अपडेट

Rajasthan Lok Sabha Chunav Parinam 2024, राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम, Rajasthan Lok Sabha Election Ke Natije, Update in Hindi: राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। इस बार यहां कड़ा मुकाबला है। वोटों की गिनती और रुझानों का दौर जारी है। राजस्थान के नतीजे भाजपा के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि पिछले चुनाव में एनडीए ने सभी 25 सीटों पर कब्जा जमाया था। राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने सभी 25 सीटों (भाजपा 24 सीटें) पर कब्जा जमाया था। इस बार क्या रहेगा नतीजा, इस पर हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Feb 24, 2025 | 12:59 PM IST

राजस्थान में भाजपा के छह उम्मीदवार तीन लाख से अधिक मतों से जीते

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह उम्मीदवारों ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। राज्य में लोकसभा की 25 सीट पर हुए मतदान की गणना मंगलवार को हुई। इसमें भाजपा ने 14 सीट जीतीं जबकि कांग्रेस को आठ सीट पर जीत मिली।
Feb 24, 2025 | 12:49 PM IST

राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा सीट बीएपी ने जीती

राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने बाजी मारी। उसके उम्मीदवार जयकृष्ण पटेल ने 51,434 मतों से जीत दर्ज की।
Feb 24, 2025 | 01:00 PM IST

राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा की 12 सीट जीत ली हैं तथा दो सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। कांग्रेस ने सात लोकसभा सीट पर हासिल कर ली है जबकि एक सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
Feb 24, 2025 | 12:54 PM IST

राजस्थान में भाजपा ने एक सीट जीती और 13 पर आगे, कांग्रेस को आठ सीट पर बढ़त

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर लोकसभा सीट जीत ली है जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत पार्टी के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। वहीं कांग्रेस आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का उम्मीदवार आगे है। राज्य में सभी 25 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।
Feb 24, 2025 | 12:50 PM IST

इंडिया की सरकार बनने जा रही है : राजस्थान के कांग्रेस प्रमुख

लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि देशभर के रुझानों से साफ है कि देश में विपक्षी दलों का समूह इंडिया सरकार बना रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा, देश में इंडिया की सरकार बन रही है... नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मतगणना के रुझान पर उन्होंने कहा, जनता का आर्शीवाद है..जनता ने मन बना लिया है। भाजपा झूठों की पार्टी है..जुमले देती है... ये झूठ बोलते हैं..।
Feb 24, 2025 | 12:59 PM IST

जालौर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे

जालौर से कांग्रेस उम्मीदवार और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत 1,58,448 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। यहां बीजेपी प्रत्याशी लुंबाराम आगे चल रहे हैं।
Feb 24, 2025 | 12:51 PM IST

राजस्थान में भाजपा के 13 उम्मीदवार आगे, नौ सीट पर कांग्रेस को बढ़त

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत उनकी पार्टी के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। कांग्रेस नौ सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इंडिया के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) तथा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। सभी 25 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 30 बजे तक के रुझान में ओम बिरला कोटा सीट पर 12,543 मतों से, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट पर 26,917 मतों से और भूपेंद्र यादव अलवर सीट पर 54,459 मतों से आगे हैं। वही बाड़मेर सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी 1,27,564 मतों से पीछे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम 40,647 मतों से आगे हैं। राज्य में मतगणना के रुझान में सबसे ज्यादा अंतर की बात की जाए तो जयपुर सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा 2,27,642 और राजसमंद सीट पर भाजपा की उम्मीदवार महिमा कुमारी मेवाड़ 2,06,606 मतों से आगे हैं। अजमेर सीट पर भाजपा के भागीरथ चौधरी 1,97,046 मतों से, भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के दामोदर अग्रवाल 1,85,135 मतों से, झालावाड़ बारां सीट पर भाजपा के दुष्यंत सिंह 1,49,808 मतों से आगे हैं।पाली, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सीट से भी भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक—सवाईमाधापुर और बाड़मेर सीट पर आगे हैं। इंडिया के उम्मीदवार अमराराम (माकपा) और हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) सीकर और नागौर सीट पर आगे हैं। बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस समर्थित भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत आगे हैं।
Feb 24, 2025 | 12:57 PM IST

राजस्थान: भीलवाड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल के आवास के बाहर जश्न। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, वह 1,81,586 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। गिनती अभी भी जारी है।

Feb 24, 2025 | 12:58 PM IST

जयपुर से मंजू शर्मा ने जीत हासिल की

लोकसभा चुनाव 2024 का पहला नतीजा आया सामने। जयपुर से बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मा ने जीत हासिल की।
Feb 24, 2025 | 12:56 PM IST

कोटा में बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला आगे

कोटा में बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला 5709 वोटों से आगे, बीजेपी को मिले 153157, कांग्रेस को मिले 147448 वोट। काउटिंग जारी।
Feb 24, 2025 | 12:49 PM IST

बाड़मेर में कांग्रेस आगे

उदयपुर में बीजेपी आगे, बाड़मेर में कांग्रेस आगे, कोटा में बीजेपी आगे और राजसमंद में भी बीजेपी आगे।
Feb 24, 2025 | 12:51 PM IST

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री मेघवाल, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत आगे

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के 9.45 बजे तक के रुझान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत व भूपेंद्र यादव मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पीछे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में 14 सीटों पर भाजपा, आठ सीटों पर कांग्रेस, एक सीट पर माकपा, एक सीट पर आरएलपी और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सुबह 9.45 बजे तक अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) 958 वोटों से, गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) 2011 वोटों से और भूपेंद्र यादव (अलवर) 9928 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (बाड़मेर) 3337 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़) 15631 वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर में 14872 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।
Feb 24, 2025 | 12:48 PM IST

राजस्थान में कड़ी टक्कर

राजस्थान में बीजेपी 13 सीटों पर आगे, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे
Feb 24, 2025 | 12:57 PM IST

बाड़मेर में कांग्रेस उम्मीदवार बेनीवाल आगे

बाड़मेर में कांग्रेस उम्मीदवार मेधाराम बेनीवाल आगे, दूसरे नंबर रविंद्र भाटी दूसरे नंबर पर, भाजपा के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
Feb 24, 2025 | 01:01 PM IST

बीजेपी 13, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे

राजस्थान में बीजेपी 13, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे।
Feb 24, 2025 | 12:53 PM IST

राजस्थान : शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस तीन-तीन सीट पर आगे

राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस तीन-तीन सीट पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार बीकानेर सीट पर नौ बजे तक रुझान में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के ऐप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नौ बजे तक जयपुर ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के अनिल चोपड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 17,950 मतों से आगे हैं। जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 36,064 मतों से आगे हैं। इसी तरह जालोर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम 4041 मतों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत उम्मीदवार हैं। बीकानेर सीट पर कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल 2,282 मतों से आगे हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम उम्मीदवार हैं। करौली धौलपुर सीट पर भाजपा की इंदुदेवी 2,365 मतों से आगे हैं। राजसमंद सीट पर भाजपा की महिमा कुमारी मेवाड़ 2,878 मतों से हैं। राज्य की 25 लोकसभा सीट के लिए मतगणना 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Feb 24, 2025 | 12:53 PM IST

बीजेपी 19 सीटों पर आगे

रुझान - 25 सीटें, बीजेपी - 19 पर आगे, कांग्रेस - 6 पर आगे
Feb 24, 2025 | 01:01 PM IST

जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत आगे

जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।
Feb 24, 2025 | 12:55 PM IST

बीकानेर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल बोले, 4 जून का दिन इतिहास में लिखा जाएगा

Feb 24, 2025 | 12:48 PM IST

राजस्थान में वोटों की गिनती शुरू

राजस्थान सहित देशभर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो रही है। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती शुरू होगी।
Feb 24, 2025 | 12:47 PM IST

चूरू, राजस्थान: भाजपा उम्मीदवार और पैरालंपिक देवेंद्र झाझरिया ने कहा, थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

Feb 24, 2025 | 12:52 PM IST

लोकसभा चुनाव 2024 नतीजे आज

Feb 24, 2025 | 12:54 PM IST

जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, हमारी बनेगी सरकार

Feb 24, 2025 | 12:53 PM IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव परिणाम कुछ देर में आएंगे

सुबह 8:00 बजे से 29 स्थानों पर मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलट के माध्यम से डाले गए मतों की गणना शुरू होगी। दोपहर तक प्रदेश में भाजपा की सभी 25 सीटों पर हैट्रिक और कांग्रेस का 10 से 12 सीट जीतने के दावे का सच सामने आ जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष, 7 विधायक, 4 मंत्रियों समेत बागियों का भविष्य तय होगा। 13000 से ज्यादा कर्मचारी मतगणना करेंगे, 2713 टेबल पर 4033 राउंड में मतों की गणना होगी। कुल 266 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 19 महिला प्रत्याशी हैं। सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर और धौलपुर-करौली के परिणाम आना संभव है।
Feb 24, 2025 | 01:01 PM IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: जयपुर में भाजपा का दफ्तर इस तरह सजाया गया

Feb 24, 2025 | 12:50 PM IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम:जयपुर में भाजपा ने नए चेहरे पर दांव खेला

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: जयपुर को भाजपा का गढ़ माना जाता है और पिछली बार पार्टी ने यहां रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराई थी। इस बार भाजपा ने प्रत्याशी बदलकर नए चेहरे पर दांव खेला है। भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता मंजू शर्मा को मैदान मे उतारा है। वहीं कांग्रेस ने उनके सामने अपने दिग्गज नेता प्रताप सिंह खाचरियावास को उतारा है।
Feb 24, 2025 | 12:47 PM IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: जयपुर में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी

Feb 24, 2025 | 12:58 PM IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: बाड़मेर लोकसभा सीट पर देश की निगाहें

Rajasthan Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live Update: राजस्थान में बाड़मेर लोकसभा सीट पर इस बार देश की निगाहें लगी हुई हैं। इस सीट पर निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना रखा है। मुकाबला निर्दलीय रविन्द्र सिंह भाटी, कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल और केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी में है। भाटी की जीत की संभावना अधिक जताई जा रही है।
Feb 24, 2025 | 01:00 PM IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: इस बार ये दिग्गज नेता मैदान में उतरे

Rajasthan Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live Update: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी और ज्योति मिर्धा जैसे नेताओं की साख दांव पर है। वहीं, कांग्रेस से पूर्व सीएम वैभव गहलोत, प्रताप सिंह खाचरियावास और बृजेन्द्र ओला जैसी दिग्गजों की भी अग्निपरीक्षा है। इनके अलावा इंडी गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरे हनुमान बेनीवाल भी मैदान में हैं।
Feb 24, 2025 | 12:55 PM IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: राजस्थान में कई हाई प्रोफाइल सीटें

Rajasthan Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live Update:राजस्थान में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं जिनपर पूरे देश की निगाहें हैं। इन सीटों पर नतीजे तय करेंगे कि प्रदेश में कौन सी पार्टी बाजी मारेगी। कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा यहां दांव पर लगी हुई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कई दिग्गज नेताओं पर दांव खेला है।
Feb 24, 2025 | 12:50 PM IST

Rajasthan Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live Update: कुल 25 लोकसभा सीटें

राजस्थान में 25 लोकसभा सीट हैं और यहां पहले और दूसरे चरण में वोटिंग के साथ ही चुनाव संपन्न हो गया था। 19 अप्रैल को पहले चरण में जहां 12 लोकसभा सीटों पर और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया गया था। 2019 चुनाव में NDA ने राजस्थान में सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Feb 24, 2025 | 12:59 PM IST

Rajasthan Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live Update: राजस्थान लोकसभा चुनाव के नतीजे आज

आज राजस्थान सहित देश के बाकी राज्यों में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। इसमें पता चलेगा कि किस पार्टी और किस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। एग्जिट पोल ने कांग्रेस को राहत दी है और वह कुछ सीटें जीत सकती है।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited