Rajnandgaon CG Chunav Result 2023: राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह आगे, कांग्रेस ने इस नेता पर खेला है दांव
Rajnandgaon CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 2023 : राज्य की राजनांदगांव विधानससभा सीट हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है, क्योंकि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं। रमन सिंह इस सीट से साल 2008 के विधानसभा चुनाव से ही जीतते आ रहे हैं।

Rajnandgaon CG (Chhattisgarh) Chunav Election Result 202 : छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। राज्य की राजनांदगांव विधानससभा सीट हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है, क्योंकि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं।
रमन सिंह आगे
शुरुआती गिनती में रमन सिंह इस सीट से आगे चल रहे हैं। रमन सिंह इस सीट से साल 2008 के विधानसभा चुनाव से ही जीतते आ रहे हैं। कांग्रेस ने रमन सिंह के सामने गिरीश देवांगन को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है।
क्रमांक | प्रत्याशी | पार्टी | वोट | परिणाम |
1 | डॉ. रमन सिंह | बीजेपी | 00 | आगे |
2 | गिरीश देवांगन | कांग्रेस | ||
3 |
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रमन सिंह कुल 80589 वोट पाकर विजयी हुए थे। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार करुणा शुक्ला को 63656 वोट मिले थे। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. रमन सिंह ने 86797 वोट पाकर जीत हासिल की थी और वो तीसरी बार राज्य के सीएम की कुर्सी पर काबिज हुए थे। 2013 के चुनाव के दौरान इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका उदय मुदलियार को 50931 वोट मिले थे।
साल 2008 के विधानसभा चुनाव के दौरान रमन सिंह को कुल 77230 वोट हासिल हुए थे और वो जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी उदय मुदलियार दूसरे पायदान पर रह गए थे। उन्हें 44841 वोट हासिल हुए थे।
कुल वोटरों की संख्या
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाताओं की संख्या 1, 98,000 है. इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। 2018 विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव में 197661 मतदाता थे। इनमें से 155901 लोग वोट देने के लिए निकले थे और 78.87% मतदान हुआ था। रमन सिंह ने 2003 से 2018 तक 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ के दूसरे और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में भी काम किया है। पिछले विधानसभा चुनाव में 68 सीटें जीतकर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद पर बैठे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।

रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मी...और देखें

असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान, जानिए समीकरण

Kerala By Election: नीलांबुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आर्यदान शौकत को चुनावी मैदान में उतारा, 19 जून को है मतदान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

Bihar Election: प्रशांत किशोर के I-PAC में काम कर चुके IITan शशांत शेखर कांग्रेस में शामिल

Bihar Elections: जीतन राम मांझी की पार्टी 'HAM' ने 2025 बिहार चुनाव के लिए पहले प्रत्याशी का नाम किया जारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited