UP State Election Commission Nikay Chunav Result 2023 LIVE: यहां देखें यूपी निकाय चुनाव का रिजल्ट, sec.up.nic.in पर करें चेक
sec.up.nic.in, UP State Election Commission Lucknow Nikay Chunav Result 2023 LIVE: यूपी निकाय चुनाव कुल 14,684 पदों के लिए हुए थे। उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग के अनुसार इन 14,684 पदों में से महापौर के 17 पद, नगरसेवकों के 1,420, नगर पालिका परिषद अध्यक्षों के 199, नगर पालिका परिषद सदस्यों के 5,327, नगर पंचायत अध्यक्षों के 544 और नगर पंचायत सदस्यों के 7,178 पद शामिल हैं।



UP Nikay Chunav Result 2023: शनिवार को आएंगे यूपी निकाय चुनाव के नतीजे।
sec.up.nic.in पर जाकर देख पाएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav Result 2023) दो चरणों में हुए थे, जिनमें पहला चरण 4 मई और दूसरा चरण 11 मई को। यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी, एसपी, बीएसपी, कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय उम्मीदवारों की साख भी दांव पर लगी हुई है। यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आप राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.inपर जाकर देख सकते हैं।
- नतीजे देखने के लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट sec.up.nic.inपर जाना होगा।
- अब इसके बाद आपको इलेक्शन पर क्लिक कर इलेक्शन रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद अब आपको नगरीय निकाय या फिर पंचायत पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अब आपको निर्वाचन का नाम, नगरीय निकाय प्रकार, पद और जिला सेलेक्ट करना होगा।
कुल 14,684 पदों के लिए हुआ है चुनाव
यूपी निकाय चुनाव कुल 14,684 पदों के लिए हुए थे। उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग के अनुसार इन 14,684 पदों में से महापौर के 17 पद, नगरसेवकों के 1,420, नगर पालिका परिषद अध्यक्षों के 199, नगर पालिका परिषद सदस्यों के 5,327, नगर पंचायत अध्यक्षों के 544 और नगर पंचायत सदस्यों के 7,178 पद शामिल हैं।
जिन जिलों में पहले चरण में महापौर और नगरपालिका के चुनाव हुए उनमें सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी हैं। इन जिलों में 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों और 2,740 नगर पालिका परिषद सदस्यों के पदों के लिए मतदान हुआ था।
वहीं यूपी नगरपालिका चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों - मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मिर्जापुर में मतदान हुआ। यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में महापौर के 17 पद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 199 पद और नगर पंचायत अध्यक्ष के 544 पदों पर मतदान हुआ था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मी...और देखें
Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षक किये नियुक्त, कई बड़े नाम शामिल
बिहार ने रचा इतिहास : भारत में पहली बार निकाय चुनाव में मोबाइल से 'ई-वोटिंग', जानिए किसने डाला पहला वोट
Bihar Election: बिहार में चुनाव आयोग का विशेष मतदाता सत्यापन अभियान शुरू, जानिए क्या है प्रक्रिया
Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज को मिला 'स्कूल बैग' तो VIP को 'नाव', बिहार में बंटे चुनाव चिन्ह
Gujarat By Election: निर्वाचन आयोग ने विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए
'नीरज चोपड़ा क्लासिक' के आगाज से पहले नीरज ने बताया क्या है खेल का सबसे कठिन हिस्सा
Wibledon 2025: विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचते ही नोवाक जोकोविच ने तोड़ा रोजर फेडेरर का रिकॉर्ड
Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए अगले महीने भारत आ सकती है पाकिस्तान हॉकी टीम
ताज पहने नहीं जाते-उन्हें कमाया जाता है...शुभमन गिल को रिकॉर्डतोड़ दोहरे शतक के लिए युवराज सिंह ने दिल खोलकर दी बधाई
जुलाई में जन्नत बन जाता है भारत का ये शहर, बरसात की बूंंद पड़ते ही वादियां दिखती हैं स्वर्ग से भी सुंदर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited