Sikkim, Nagaland, Manipur, Mizoram, North East Lok Sabha Election 2024 Winners List: सीट वाइज जानिए नॉर्थ ईस्ट इंडिया लोकसभा चुनाव परिणाम

Sikkim, Nagaland, Manipur, Mizoram, North East Lok Sabha Election 2024 Winners List: मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: विजेताओं की पूरी सूची देखिए।

Sikkim, Nagaland, Manipur, Mizoram, North East Lok Sabha Election 2024 Winners List.

सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, उत्तर पूर्व लोकसभा चुनाव 2024 विजेताओं की सूची

Sikkim, Nagaland, Manipur, Mizoram, North East Lok Sabha Election 2024 Winners List: मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ चुका है। इन सभी राज्यों में कुल 10 लोकसभा सीटें हैं - मणिपुर (2), मेघालय (2), अरुणाचल प्रदेश (2), त्रिपुरा (2), नागालैंड (1) और मिजोरम (1)। कांग्रेस ने हिंसा प्रभावित मणिपुर में मंगलवार को दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली। अल्फ्रेड कनगम एस आर्थर ने बाह्य मणिपुर सीट पर 85,418 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के कछुई टिमोथी जिमिक को हराया। आर्थर को 3,84,954 वोट मिले, जबकि जिमिक को 2,99,536 वोट मिले। आंतरिक मणिपुर सीट पर अंगोमचा बिमल अकोईजाम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा नेता थोउनाओजाम बसंतकुमार सिंह को 1,09,801 मतों के अंतर से हराया। अकोईजाम को 3,74,017 मत मिले जबकि सिंह को 2,64,216 मत मिले।

सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, नॉर्थ ईस्ट लोकसभा चुनाव रिजल्ट सीट वाइज विजेता (Sikkim, Nagaland, Manipur, Mizoram, North East Seat Wise Winner List 2024)

क्रमांराज्यसीटविजयी उम्मीदवारविजयी पार्टी
1अरुणाचल प्रदेशअरुणाचल पश्चिमकिरेन रिजिजूबीजेपी
2अरुणाचल प्रदेशअरुणाचल पूर्वतापिर गाओबीजेपी
3मणिपुरआंतरिक मणिपुरअंगोमचा बिमोल अकोइजमकांग्रेस
4मणिपुरबाहरी मणिपुरअल्फ्रेड कन्नगाम एस आर्थरकांग्रेस
5मेघालयशिलांगरिकी एंड्रयू जे सिंग्कोनजनता की आवाज पार्टी
6मेघालयतुरासलेंग ए संगमाकांग्रेस
7मिजोरममिजोरमरिचर्ड वानलालहमंगइहाज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट
8नगालैंडनगालैंडएस. सुपोंगमेरेन जमीरकांग्रेस
9सिक्किमसिक्किमइंद्र हंग सुब्बासिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा
10त्रिपुरात्रिपुरा पश्चिमबिप्लब कुमार देबबीजेपी
11त्रिपुरात्रिपुरा पूर्वकृति देवी देबबर्मनबीजेपी

सिक्किम लोकसभा चुनाव परिणाम

एसकेएम के उम्मीदवार इंद्र हंग सुब्बा ने मंगलवार को सिक्किम की एकमात्र लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिटीजन एक्शन पार्टी (सीएपी-सिक्किम) के भरत बसनेत को 80,830 मतों से हराया। मौजूदा सांसद सुब्बा (35) को 1,64,396 वोट मिले, जबकि बसनेत को 83,566 वोट मिले।

मिजोरम लोकसभा चुनाव

मिजोरम की एकमात्र लोकसभा सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के उम्मीदवार रिचर्ड वानलाल्हमंगइहा ने 68,288 मतों से जीत दर्ज की। रिचर्ड को 2,08,552 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी के. वनलालवेना को 1,40,264 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार लालबिआकजामा को 98,595 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा उम्मीदवार वनलालहमुका को केवल 33,533 वोट मिले।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited