Live Updates

दक्षिण भारत लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024: साउथ में BJP ने बढ़ाया अपना कदम, केरल में खुला खाता, तमिलनाडु में वोट प्रतिशत बढ़ाया

South India Lok Sabha Election 2024 Vote Counting Live Updates in Hindi:
दक्षिणी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। केरल में उसने पहली बार जीत दर्ज की। मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता सुरेश गोपी त्रिशूर सीट से विजयी हुए। तमिलनाडु में डीएमके ने ज्यादातर सीटें जीती हैं। यहां भाजपा ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है।

UP Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तरप्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट के पल पल अपडेट्स यहां देखें


इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले NDA और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDI अलायंस के बीच रहा।

Rajasthan Lok Sabha Chunav Result 2024: राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट हर एक सेकंड का अपडेट


Bihar Lok Sabha Chunav Parinam 2024: बिहार में NDA जीत रही या तेजस्वी पड़ रहे भारी? जानिए पल-पल के अपडेट्स


Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: आंध्र प्रदेश में कौन है आगे और किसकी हो रही हार? पल-पल के अपडेट्स पढ़िए यहां

Tamil Nadu Lok Sabha Chunav Result 2024: साउथ इंडिया में बीजेपी आगे या इंडिया बरकरार रखेगी अपनी सीटें, यहां देखें लाइव रिजल्ट

Telangana Lok Sabha Chunav Result 2024 तेलंगाना लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट एक -एक सीट का परिणाम | ECI Result 2024- Lok Sabha Chunav Result Live: यहां देखें लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट सबसे सटीक आंकड़े

Jun 4, 2024 | 09:43 PM IST

केरल में कांग्रेस ने 14 सीटों पर किया कब्जा

दक्षिणी राज्य केरल में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 14 सीटों पर कब्जा किया, जबकि भाजपा की मेहनत भी रंग लाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने केरल में अपना खाता खोला है। पार्टी ने त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव जीता है।
Jun 4, 2024 | 08:25 PM IST

हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी ने मारी बाजी

हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 3 लाख से ज्यादा मतों से चुनाव जीता। ओवैसी का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी माधवी लता से था। ओवैसी को जहां 6,61,981 वोट मिले। वहीं माधवी लता के पक्ष में 3,23,894 वोट पड़े।
Jun 4, 2024 | 07:03 PM IST

बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या ने दर्ज की जीत

कर्नाटक की बेंगलुरु दक्षिण सीट से तेजस्वी सूर्या ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सौम्या रेड्डी को 2,77,083 वोट के अंतर से शिकस्त दी।
Jun 4, 2024 | 06:19 PM IST

तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर जीते

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने भाजपा उम्मीद राजीव चंद्रशेखर को मात दे दी। चुनाव आयोग के मुताबक, शशि थरूर को 3,58,155 वोट मिले, जबकि राजीव चंद्रशेखर को 3,42,078 मत हासिल हुए। ऐसे में शशि थरूर 16,077 वोट के अंतर से चुनाव जीत गए।
Jun 4, 2024 | 04:59 PM IST

जी. किशन रेड्डी सिकंदराबाद लोकसभा सीट पर आगे

भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी मंगलवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद लोकसभा क्षेत्र में अपराह्न 3:15 बजे तक अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दानम नागेंद्र से 65,013 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, किशन रेड्डी को 4,40,598 वोट मिले हैं, जबकि नागेंद्र को 3,75,585 वोट हासिल हो चुके हैं।तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई।
Jun 4, 2024 | 04:44 PM IST

बसवराज बोम्मई हावेरी से जीते

कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई हावेरी लोकसभा सीट से जीत गए हैं।
Jun 4, 2024 | 04:13 PM IST

तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर आगे, समर्थकों को खिलाई मिठाई

Jun 4, 2024 | 04:11 PM IST

एचडी कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से जीते

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से जीत गए हैं।
Jun 4, 2024 | 03:23 PM IST

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर थरूर ने हासिल की बढ़त

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव चंद्रशेखर से 11,000 मतों के अंतर से बढ़त हासिल कर ली है। मतगणना के शुरुआती रुझान में चंद्रशेखर और थरूर के बीच कड़ी टक्कर रही। दोपहर तक भाजपा नेता ने थरूर पर लगभग 24,000 वोटों की बढ़त हासिल कर ली थी, हालांकि एक घंटे से अधिक समय बाद थरूर ने चंद्रशेखर से 11,815 मतों से बढ़त वापस ले ली।
Jun 4, 2024 | 02:32 PM IST

केरल में भाजपा के दो उम्मीदवार आगे, पार्टी ने जताया दोनों की जीत का विश्वास

केरल की 20 लोकसभा सीट पर मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने त्रिशूर और तिरुवनंतपुरम सीट पर जीत हासिल करने का विश्वास जताया है। केरल की राजनीति में पारंपरिक रूप से दो प्रमुख राजनीतिक मोर्चों - वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का प्रभुत्व रहा है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, त्रिशूर में अभिनेता व भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी 50,000 मतों से आगे हैं, जबकि तिरुवनंतपुरम में भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर से 20,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे हैं।
Jun 4, 2024 | 02:29 PM IST

धारवाड़ (कर्नाटक) से प्रह्लाद जोशी आगे

केंद्रीय मंत्री और धारवाड़ (कर्नाटक) से भाजपा उम्मीदवार, प्रह्लाद जोशी आधिकारिक चुनाव आयोग रुझानों के अनुसार 85,971 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
Jun 4, 2024 | 01:25 PM IST

तेलंगाना में कांग्रेस आठ और भाजपा सात लोकसभा सीट पर आगे

तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हो रही मतगणना के रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा क्रमश: आठ और सात लोकसभा सीटों पर आगे हैं। निर्वाचान आयोग की वेबसाइट के अनुसार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) एक-एक सीट पर आगे हैं।
Jun 4, 2024 | 01:23 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन कन्याकुमारी सीट से पीछे

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा सांसद विजय वसंत से पीछे हैं।
Jun 4, 2024 | 01:23 PM IST

तमिलनाडु में भाजपा वोट प्रतिशत बढ़ा

भाजपा ने तमिलनाडु में पहली बार 10 प्रतिशत वोट का आंकड़ा पार किया, अभी तक हुई मतगणना में 10.21 प्रतिशत वोट मिले।
Jun 4, 2024 | 11:16 AM IST

कोयंबटूर से अन्नामलाई आगे

कोयंबटूर से बीजेपी उम्मीदवार के अन्नामलाई आगे। डीएमके 36 सीटों पर आगे है।
Jun 4, 2024 | 10:52 AM IST

बीजेपी तेलंगाना में 8 सीटों पर, कर्नाटक में 17 सीटों पर आगे

बीजेपी तेलंगाना में 8 सीटों पर, कर्नाटक में 17 सीटों पर आगे। तमिलनाडु में शून्य पर, केरल में 2 सीटों पर आगे।
Jun 4, 2024 | 10:50 AM IST

तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर आगे

केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर 4,948 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
Jun 4, 2024 | 10:46 AM IST

हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी आगे

ईसीआई के रुझानों के मुताबिक, एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद (तेलंगाना) से उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी 15461 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।
Jun 4, 2024 | 10:32 AM IST

तमिलनाडु में द्रमुक नीत 'इंडिया' ब्लॉक आगे, कनिमोझी, दयानिधि मारन को बढ़त, अन्नामलाई पीछे

तमिलनाडु में शुरुआती मतगणना में द्रमुक के नेतृत्व वाला 'इंडिया' ब्लॉक कई लोकसभा सीटों पर आगे चल रहा है। वरिष्ठ द्रमुक नेता और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की बहन कनिमोझी करुणानिधि थूथुकुडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और द्रमुक के वरिष्ठ नेता दयानिधि मारन चेन्नई सेंट्रल से आगे चल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के स्टार प्रचारक के. अन्नामलाई कोयंबटूर लोकसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस नेता और मौजूदा सांसद कार्ति चिदंबरम शिवगंगा निर्वाचन क्षेत्र से आगे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में द्रमुक के नेतृत्व वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) ने 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर जीत हासिल की थी। ​​तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटों के लिए 950 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Jun 4, 2024 | 10:28 AM IST

हसन से जद (एस) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना आगे

कर्नाटक के हसन से जद (एस) उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना 1446 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
Jun 4, 2024 | 10:23 AM IST

डीएमके 34 पर आगे, एआईडीएमके 5 सीटों पर आगे

रुझानों में डीएमके 34 पर आगे, एआईडीएमके 5 सीटों पर आगे, बीजेपी किसी भी सीट पर आगे नहीं है।
Jun 4, 2024 | 09:09 AM IST

केरल की तीन सीटों पर बीजेपी आगे

केरल की तीन सीटों पर बीजेपी आगे। यहां लोकसभा की कुल 20 सीटें हैं।
Jun 4, 2024 | 09:00 AM IST

तेलंगाना में दो सीटोंं पर बीजेपी आगे

तेलंगाना की 17 लोकसभा सीट के लिए मतगणना में तीन सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आगे रहने के रुझान मिल रहे हैं। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस खम्मम लोकसभा सीट पर आगे है। टेलीविजन चैनलों के मुताबिक आदिलाबाद, करीमनगर और मल्काजगिरि में भाजपा उम्मीदवार आगे हैं।
Jun 4, 2024 | 08:47 AM IST

तमिलनाडु लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव: 24 सीटों पर डीएमके आगे

तमिलनाडु में 24 सीटों के रुझान आए, इन सभी सीटों पर डीएमके आगे, बीजेपी रुझानों में शून्य पर।
Jun 4, 2024 | 08:07 AM IST

कोयंबटूर से अन्नामलाई आगे

कोयंबटूर से भाजपा उम्मीदवार अन्नामलाई आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलट की गिनती चल रही है।
Jun 4, 2024 | 08:06 AM IST

दक्षिण भारत में वोटों की गिनती शुरू

दक्षिण भारत सहित देशभर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो रही है। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती शुरू होगी।
Jun 4, 2024 | 07:47 AM IST

तमिलनाडु लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट 2024 लाइव:चेन्नई में स्ट्रॉन्ग रूम के दरवाजे खोले गए

Jun 4, 2024 | 07:29 AM IST

मतगणना से पहले बेंगलुरू में खोला गया स्ट्रांग रूम

Jun 4, 2024 | 07:08 AM IST

हैदराबाद से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, देश नतीजों का इंतजार कर रहा है...हम '400 पार जाएंगे

Jun 4, 2024 | 07:06 AM IST

तमिलनाडु: शिवगंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कार्ति चिदंबरम शिवगंगा जिले के कराईकुडी में एक मतगणना केंद्र पर पहुंचे

Jun 4, 2024 | 06:27 AM IST

नलिन कटील का दावा, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किए

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ से लगातार तीन बार सांसद नलिन कटील ने विकास कार्यों को ठप करने के अरोपों को खारिज करते हुए सोमवार को दावा किया कि वर्ष 2009 से सांसद के रूप में उनके तीन कार्यकाल में इस क्षेत्र में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य किये गये हैं। भाजपा नेता और दक्षिण कन्नड़ के सांसद नलिन कटील ने यहां मीडिया से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा, मेरे पास आधिकारिक आंकड़े हैं, जिसमें सांसद के रूप में मेरे तीन कार्यकाल के दौरान जिले में विकास कार्यों पर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने का लेखा-जोखा है।
Jun 4, 2024 | 05:54 AM IST

दक्षिण में केरल-तमिलनाडु में खुल सकता है भाजपा का खाता

शनिवार को जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने जा रही है। एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा उत्तर में अपनी खोई सीटों की भरपाई दक्षिण में कर सकती है। अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को दक्षिण में थोड़ी सफलता मिलती दिख रही है। केरल और तमिलनाडु में उसका खाता खुल सकता है।
Jun 4, 2024 | 05:28 AM IST

बेंगलुरु, कर्नाटक में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की घोषणा से पहले भाजपा राज्य कार्यालय को रोशनी से जगमग किया गया।

Jun 3, 2024 | 04:52 PM IST

आंध्र प्रदेश में सरकार बना सकता है एनडीए

विधानसभा की बात करें तो एग्जिट पोल के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, ओडिशा में भी बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। ओडिशा में नवीन पटनायक सरकार का किला दरकने लगा है। एग्जिट पोल में बीजेपी और बीजेडी को बराबर सीटें मिल रही हैं। आंध्र प्रदेश विधानसभा में बीजेपी गठबंधन को 98-120 सीटें मिल रही हैं।
Jun 3, 2024 | 04:51 PM IST

दक्षिण भारत में एनडीए जीत सकता है 50 से ज्यादा सीटें

ज्यादातर एग्जिट पोल में दक्षिण भारत में BJP की अगुवाई वाले NDA को फायदा होता दिख रहा है। NDA 51-54 सीटें जीत सकता है। अकेले BJP 34-36 सीटें अपने नाम कर सकती है। पिछली बार दक्षिण भारत के 5 राज्यों केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक में BJP को सिर्फ 29 सीटें मिली थीं।
Jun 3, 2024 | 04:50 PM IST

केरल में 1-3, तमिलनाडु में भी इतनी सीटें NDA को मिलने का अनुमान

केरल में इस बार NDA का खाता खुल सकता है। NDA को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। केरल में BJP आज तक कोई सीट नहीं जीत पाई है। अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए, तो BJP इस बार केरल में इतिहास बनाएगी। तमिलनाडु और पुडुचेरी की 40 लोकसभा सीटों में एनडीए गठबंधन को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि INDIA अलायंस को 36-39 सीटें मिल सकती हैं।
Jun 3, 2024 | 04:50 PM IST

दक्षिण भारत में भाजपा ने खुद को मजबूत किया

भारतीय जनता पार्टी को आम तौर पर उत्तर भारत और हिंदी बेल्ट की पार्टी कहा जाता है। लेकिन भाजपा अब दक्षिण भारत के राज्यों में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करती जा रही है। कर्नाटक के बाद उसने केरल और तमिलनाडु में अपने पैर पसारे हैं। इन दोनों राज्यों में यदि उसे सीटें मिलती हैं तो उसका हौसला काफी बढ़ जाएगा।
Jun 3, 2024 | 04:50 PM IST

दक्षिण भारत में मोदी जी के प्रति श्रद्धा-शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत शनिवार को कहा कि दक्षिण भारत में मोदी जी के प्रति लोगों में श्रद्धा और भक्ति का भाव है। 400 पार का नारा पार्टी का नहीं है, जनता का है और एनडीए 400 सीट पार कर रही है। मुसलमानों पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम और मंदिर का मुद्दा हमने नहीं उठाया है, बल्कि विपक्षियों ने भ्रम फैलाया।