Poll Of Polls : सभी एग्जिट पोल्स बोले-आएंगे तो मोदी ही, दक्षिण में बढ़ा कद तो इन राज्यों में हुआ नुकसान

Poll of Polls 2024 , लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, Lok Sabha Election chunav 2024 Exit Poll ka Result: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा और एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आए। सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें दी हैं। यानी की मोदी सरकार बंपर सीटों और भारी बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है।

Lok Sabha Election 2024

एग्जिट पोल 2024

Lok Sabha Election 2024 Poll Of Polls: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल्स के नतीजे भाजपा और एनडीए के लिए खुशखबरी लेकर आए। सभी एग्जिट पोल्स ने एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें दी हैं। यानी की मोदी सरकार बंपर सीटों और भारी बहुमत के साथ सत्ता में तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। एग्जिट पोल्स के ये आंकड़े चार जून को यदि हकीकत में बदल गए तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। खास बात यह भी होगी मोदी सरकार लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। हिंदी बेल्ट के राज्यों राजस्थान, हरियाणा और बिहार में भगवा पार्टी को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। महाराष्ट्र में भाजपा ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है लेकिन गठबंधन के साथियों का उम्दा प्रदर्शन न होने की वजह से उसे इस राज्य में कुछ सीटें कम मिल रही हैं।

Times Now-ETG Exit Poll 2024

टाइम्स नाउ ETG के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए गठबंधन को 358 सीटें मिलेंगी। इंडिया गठबंधन को 152 सीटें और अन्य के खाते में 33 सीटें जाएंगी।
एनडीए गठबंधन 358
इंडिया गठबंधन 152
अन्य 33

राजस्थान

राजस्थान में भाजपा को 16-19 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-6, आरएलपी को 1, सीपीएम को एक सीट मिल सकती है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।
भाजपा 16-19
कांग्रेस5-6
आरएलपी1
सीपीएम1

ओडिशा

ओडिशा में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करती दिख रही है। वह ओडिशा में बीजद को पीछे छोड़ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। इस राज्य में भाजपा 11-13 सीटें, बीजद 8-10 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस के खाते में एक सीट जा सकती है।
भाजपा 11-13
बीजद 8-10
कांग्रेस1

असम

असम की अगर बात करें तो असम में एनडीए को 10 से 11 सीटें, इंडिया गठबंधन को एक से दो सीट, एआईयूडीएफ को एक सीट मिल सकती है। असम में भाजपा को 45 फीसद, इंडिया को 33 फीसद, एआईयूडीएफ को 11 फीसद और अन्य को 11 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
एनडीए10-11
इंडिया 1-2
एआईयूडीएफ1

बिहार

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। यहां भाजपा गठबंधन को 31 सीटें, महागठबंधन को 8 और अन्य को एक सीट मिल सकता है।
एनडीए31
महागठबंधन8
अन्य1
उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर सकती है।

दिल्ली

दिल्ली में भाजपा एक बार फिर सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। यहां नॉर्थ इस्ट सीट पर कन्हैया कुमार को भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा सकता है। दिल्ली में भाजपा को 54 फीसद, कांग्रेस को 16 फीसद, आप को 24 फीसद और अन्य को 6 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है।

हरियाणा

हरियाणा में भी भाजपा को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां की 10 सीटों में से एनडीए सात सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। इंडिया गठबंधन के खाते में तीन सीटें जा सकती हैं। अन्य को कोई सीट नहीं मिल रही है।
एनडीए 7
इंडिया 3

पंजाब

पंजाब में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा हो सकता है। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटों में से भाजपा तीन से पांच सीटों, कांग्रेस चार से छह और आप चार सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। शिरोमणि अकाली दल और अन्य को कोई सीट नहीं मिल रही है।
भाजपा 3-5
कांग्रेस 4-6
AAP 4

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में भाजपा को 20 से 22 सीटें, एनसीपी (ए) को 1 सीट, शिवसेना (शिंदे) गुट को चार और शिवसेना उद्धव गुट को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। यहां कांग्रेस को चार से पांच और एनसीपी (एसपी) को तीन से चार सीटें मिल सकती हैं।
भाजपा 20-22
एनसीपी (ए) 11
शिवसेना (शिंदे) 4
शिवसेना (उद्धव) 13-15
कांग्रेस 4-5
एनसीपी (एसपी) 3-4

केरल

केरल में लोकसभा की कुल सीटें 20 हैं। यहां भाजपा का खाता खुल सकता है। एनडीए को एक सीट मिल सकती है। यूडीएफ 14 से 15 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। एलडीएफ के खाते में चार सीटें जा सकती हैं।
एनडीए 1
यूडीएफ 14-15
एलडीएफ 4

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। यहां वाईएसआरसीपी को 13 से 15 सीटें, भाजपा को दो, टीडीपी को 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को यहां कोई भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।
वाईएसआरसीपी 13-15
भाजपा 2
टीडीपी 7-9

गुजरात

भाजपा26
कांग्रेस 0

उत्तर प्रदेश

भाजपा61-64
अपना दल-एस2
आरएलडी2
सुभासपा1
निषाद पार्टी1
सपा9-11
कांग्रेस 1-2
टीएमसी0
बसपा0
अन्य0-1

पश्चिम बंगाल

भाजपा 20-22
टीएमसी19-21
कांग्रेस 1-2
अन्य 0

जम्मू कश्मीर

एनडीए 2
इंडिया 2-3
जेकेपीडीपी0-1

झारखंड

एनडीए 13-14
इंडिया 0-1
अन्य 0

पोल ऑफ पोल्स (Poll of Polls)

सर्वे एनडीएइंडियाअन्य
न्यूज 1836313347
इंडिया टीवी38612433
एनडीटीवी जन की बात37715115
न्यूज नेशन36016122
औसत36914430

NDA की सीटें

भाजपा315
जेडीयू10
लोजपा5
जेडीएस2
एनपीपी2
एनडीपीपी1
पीएमके1
एमडीएमके1
आजसु1
एजेपी1
अपना दल-एस2
आरएलडी1
निषाद पार्टी1
सुभासपा1
टीडीपी8
जेएसपी1
एनसीपी1
शिवसेना शिंदे गुट4

INDIA की सीटें

कांग्रेस 64
डीएमके17
शिवसेना उद्धव गुट14
समाजवादी पार्टी10
आरजेडी5
आम आदमी पार्टी4
एनसीपी शरद पवार4
टीएमसी20
आरएलपी1
सीपीएम 3
सीपीआई3
वीसीके2
आरयूएमएल1
जेएमएम1
एनसी2
पीडीपी1

अन्य की 33 सीटें

वाईएसआरसीपी14
बीजेडी8
एआईयूडीएफ1
एआईएमआईएम1
AIADMK2
अन्य7
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव author

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited