बंगाल में ममता बनर्जी का दबदबा, 29 सीटों पर TMC की जीत; देखें Winning Candidate की Full List

TMC Winning Candidate Full List : टीएमसी ने पिछले मुकाबले यानी 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में 7 सीटें अधिक जीती हैं। पार्टी को ममता बनर्जी के नेतृत्व में 29 सीटों पर जीत हासिल हुई है। आइये जानते हैं किन सीटों पर टीएमसी को जीत हासिल हुई है।

TMC Winning Candidate Full List

टीएमसी सांसद लिस्ट

TMC Winning Candidate Full List : देश की 18 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत तो मिला, लेकिन मोदी मैजिक कमाल नहीं कर सका। खासकर, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को ममता दीदी के आगे घुटने टेकने पड़ गए। टीएमसी ने पिछले मुकाबले यानी 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में 7 सीटें अधिक जीती हैं। पार्टी को ममता बनर्जी के नेतृत्व में 29 सीटों पर जीत हासिल हुई है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य की सीएम ममता दीदी ने इंडिया गठबंधन से अलग रहते हुए 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-लेफ्ट का गठबंधन था, लेकिन टीएमसी ने अपने बल बूते राज्य की जनता का विश्वास काफी हद तक जीतने में कामयाब रही।

2019 के मुकाबले TMC को फायदा

2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में अपना इकबाल बुलंद किया था, लेकिन पांच साल में ममता बनर्जी ने सीएम रहते राज्य के चुनाव की तस्वीर बदल दी। जहां, 2019 में बीजेपी को पहली बार 18 सीटों का फायदा हुआ था, वहीं टीएमसी के खाते में 22 सीटें ही आई थीं। कांग्रेस पार्टी को 2 सीटें मिली थी। हालांकि, एग्जिट पोल में दिखाए गए आंकड़ों के लिहाज से बीजेपी का फ्लाफ शो रहा है। तो आइये क्रमवार जानने की कोशिश करते हैं किस पार्टी को किस सीट से जीत नशीब हुई है।
लोकसभा सीटTMC के जीते उम्मीदवारकुल वोटजीत का अंतर
कूच विहारजगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया78837539250
जंगीपुर खलीलुर्रहमान544427116637
बहरामपुरयुसुफ पठान52451685022
मुर्शिदाबादअबू ताहिर खान682442164215
कृष्णानगरमहुआ मोइत्रा62878956705
बैरकपुरपार्थ भौमिक52023164438
दम दम सौगत रे52857970660
बारासात काकोली घोष दस्तीदार692010114189
बशीरहाटएसके नुरुल इस्लाम803762333547
जयनगरप्रतिमा मंडल894312470219
मथुरापुरबापी हलधर755731201057
डायमंड हार्बर अभिषेक बनर्जी1048230710930
जादवपुर सयानी घोष717899258201
कोलकाता दक्षिणमाला रॉय 615274187231
कोलकाता उत्तर बंद्योपाध्याय सुदीप45469692560
हावड़ाप्रसून बनर्जी626493169442
उलुबेरिया लोकसभासजदा अहमद 724622218673
श्रीरामपुर कल्याण बनर्जी673970174830
हुगली रचना बनर्जी70274476853
आरामबाग बाग मिताली7125876399
घाटल अधिकारी दीपक (देव)837990182868
झारग्रामकालीपद सरेन743478174048
मेदिनीपुर लोकसभाजून मालियाह70219227191
बनकुराअरूप चक्रवर्ती 64181332778
बर्धमान पुरबा डॉ. शर्मिला सरकार720302160572
बर्धमान दुर्गापुर आजाद कीर्ती झा720667137981
आसनसोलशत्रुघ्न सिन्हा60564559564
बोलपुर आसित कुमार माल855633327253
बीरभूमशताब्दी रॉय 717961197650
उपरोक्त आंकड़े भारतीय चुनाव आयोग की आधाकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Pushpendra kumar author

पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited