2nd Phase Voting Percentage: दूसरे फेज का मतदान खत्म, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें अन्य राज्यों के हाल

2nd Phase Voting Percentage: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा में हुआ है।

2nd Phase Voting Percentage: देश मे लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए मतदान समाप्त हो गया है। दूसरे चरण में 88 सीटों पर औसतन 60.96% प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग त्रिपुरा में हुई है, वहीं सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश और बिहार में हुई है। अभी फाइनल डाटा आना बाकी है।

दूसरे चरण में किस राज्य में कितनी वोटिंग

  1. असम: 70.68%
  2. बिहार: 54.17%
  3. छत्तीसगढ़: 72.51%
  4. जम्मू और कश्मीर: 67.22%
  5. कर्नाटक: 64.57%
  6. केरल: 65.04%
  7. मध्य प्रदेश: 55.32%
  8. महाराष्ट्र: 53.71%
  9. मणिपुर: 77.18%
  10. राजस्थान: 60.06%
  11. त्रिपुरा: 77.97%
  12. उत्तर प्रदेश: 53.17%
  13. पश्चिम बंगाल: 71.84%

दूसरे चरण में कहां-कहां वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत केरल की सभी 20 सीटें, कर्नाटक की 28 में से 14 सीटें, राजस्थान की 13 सीटें, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की 8-8 सीटें, मध्य प्रदेश की 7 सीटें, असम और बिहार की 5-5 सीटें, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की 3-3 सीटें और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर आज मतदान हुआ।
End Of Feed