Akshay Kumar की बर्बादी को देख मंद-मंद मुस्का रहे होंगे ये स्टार्स, खिलाड़ी कुमार से रहा है 36 का आंकड़ा!!

Akshay Kumar Enemies: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही है, हाल ही में उनकी मूवी खेल खेल में रिलीज हुई है। इस फिल्म को भी लोग कुछ खास भाव नहीं दे रहे है। अक्षय की ये बर्बादी देख फैंस को दुख हो रहा है तो वहीं उनके कई दुश्मन खुशी से खिलखिला रहे हैं।

अक्षय कुमार के दुश्मन है ये सितारे
01 / 08

अक्षय कुमार के दुश्मन है ये सितारे!!

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अबतक उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म खेल खेल में रिलीज हुई है, जिसे भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो जाएगी। ऐसे में अक्षय के फैंस भी काफी चिंतित हैं। हालांकि ऐसे कई लोग है जो इस वक्त काफी खुश होंगे। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका अक्षय से 36 का आंकड़ा रहा है। आइए नजर डालते हैं इस लिस्ट पर...और पढ़ें

सनी देओल
02 / 08

सनी देओल

इस लिस्ट में सनी देओल का नाम सबसे पहले आता है। फिल्म 'जिद्दी' में काम करने के दौरान अक्षय कुमार और सनी देओल के बीच विवाद हो गया था। रवीना टंडन जब सनी को बताया कि अक्षय ने उन्हें प्यार में धोखा दिया है तो सनी देओल का पारा हाई हो गया था।

शिल्पा शेट्टी
03 / 08

शिल्पा शेट्टी

एक समय अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने एक दूसरे को डेट किया था। जब दोनों का ब्रेकअप हुआ तो अक्षय ने शिल्पा के खिलाफ काफी कुछ कहा था, जो अदाकारा को पसंद नहीं आया था। इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया।

रवीना टंडन
04 / 08

रवीना टंडन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और अक्षय की लव स्टोरी के बारे में तो सभी लोग जानते होंगे। ब रवीना का अक्षय के साथ ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने एक्टर पर कई आरोप लगाए।

जॉन अब्राहम
05 / 08

जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। वैसे तो दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन रियल लाइफ में इन दोनों के बीच विवाद हो चुका था। बात इतनी बिगड़ गई थी कि हाउसफुल 2' की शूटिंग के दौरान अक्षय और जॉन को अलग करने के लिए बॉडीगार्ड को बीच में आना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा
06 / 08

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का नाम शामिल है। प्रियंका और अक्षय को लेकर ये खबर सामने आई थी कि दोनों एक दूजे को डेट कर रहे हैं। जब ये बात अक्षय की वाइफ ट्विंकल को पता चली तो खूब हंगामा हुआ। इसके बाद अक्षय और प्रियंका कभी साथ नजर नहीं आए।

फराह खान
07 / 08

फराह खान

फिल्म 'जोकर' के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार और फराह खान के बीच बहस हो गई थी। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की इस मूवी का बुरा हाल हो गया था।

शाहरुख खान
08 / 08

शाहरुख खान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और शाहरुख खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हुआ था, इस वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया था। हालांकि अब अक्षय और शाहरुख अच्छे दोस्त बन गए हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited