सोहम शाह ने की Tumbaad 2 की अनाउंसमेंट, फिर दिखेगा हस्तर का खौफ

Tumbbad 2 Announced: एक्टर निर्माता सोहम शाह की फिल्म 'तुम्बाड' सिनेमाघरों में री रिलीज हुई है। फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। सोहम ने अपने इंस्टाग्राम पर तुम्बाड 2 की अनाउंसमेंट करते हुए फिल्म की छोटी सी क्लिप शेयर की है। 6 साल बाद मेकर्स इसका सीक्वल बना रहे हैं।

tumbbad

Tumbbad 2 (credit Pic: Instagram)

Tumbbad 2 Announced: साल 2018 में एक्टर सोहम शाह (Sohum Shah) की फिल्म 'तुम्बाड' (Tumbbad) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को उस समय बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बाद में फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब फिल्म को 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में री रिलीज किया गया है। फिल्म के री-रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेंड नजर आए। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है। सोहम शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी छोटी सी क्लिप शेयर की है। क्लिप में विनायक का बेटा रोता हुए दिखाई दे रहे हैं और बैकग्राउंड में आवाज आती है कि समय का पहिया गोल है, जो बीत गया वो फिर लौटकर आएगा... ये दरवाजा भी फिर एक बार खुलेगा। ये भी पढ़ें-दुनिया-जहां से ढूंढ-ढांढकर इन बॉलीवुड सितारों ने रखा अपने बच्चों का यूनीक नाम, मतलब जान फैंस भी हो गए हैरान
वीडियो में विनायक के बेटा कहता है क्या हस्तर फिर आएगा.... यही पर वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोहम ने लिखा, प्रलय फिर आएगा। तुम्बाड 2। फैंस इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, लाइफ टाइम मूवी है,इसके लिए इंतजार नहीं हो रहा है तुम्बाड 2। सोहम सर ये असली भारतीय सिनेमा है। मास्टर पीस। दूसर यूजर ने लिखा, तुम्बाड 2 के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। तीसरे यूजर ने लिखा, भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्म। तुम्बाड 2 का इंतजार है।
सोहम शाह ने अनाउंस की 'तुम्बाड 2'
तुम्बाड के पहले पार्ट का निर्देशन अनिल बर्वे ने किया है और उनके साथ आदेश प्रसाद सह निर्देशक हैं। फिल्म को सोहम शाह, आनंद एल राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने री रिलीज में पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की है। ये फिल्म की शुरुआती कमाई का तीन गुना है। सोहम शाह ने पहले भी बताया था कि वो तुम्बाड 2 जरूर बनाएंगे क्योंकि फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited