बेटी को जन्म देने के बाद अब पहली बार नजर आएंगी दीपिका पादुकोण! फैंस को इस दिन होगा दीदार?

Deepika Padukone's First Appearance Post Delivery: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी को वेलकम किया है। रणवीर सिंह और दीपिका इस समय अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि अब जल्द ही डिलीवरी के बाद दीपिका पहली बार नजर आ सकती हैं।

Deepika Padukone's First Appearance post Delivery

Deepika Padukone's First Appearance post Delivery

तस्वीर साभार : टाइम्स नाउ डिजिटल
Deepika Padukone's First Appearance Post Delivery: रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) को इसी दिवाली रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज से पहले अब इसके टीजर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर समेंत भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाले हैं। अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 8 अक्टूब 2024 को एक ग्रैंड इवेंट के सात पोस्ट कर दिया जाएगा। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं, जिन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी को वेलकम किया है। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'
रणवीर सिंह और दीपिका इस समय अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि अब जल्द ही डिलीवरी के बाद दीपिका पहली बार नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अपने पति रणवीर के साथ फिल्म के ग्रैंड इवेंट में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल अपडेट फिलहाल सामने नहीं आया है।

बेटी के जन्म के बाद पहली बार नजर आएंगी दीपिका?

दीपिका पादुकोण ने अपने बेटी को 8 सितंबर 2024 को जन्म दिया था। अब इसको एक महीना पूरा होने वाला है। वहीं सिंघम अगेन के ट्रेलर लॉन्च का इवेंट भी 8 अक्टूबर को ही हो सकता है। इस बीच अब खबरें सामने आ रही हैं कि इस ट्रेलर लॉन्च में दीपिका पहली बार नजर आ सकती हैं। इसको लेकर दीपिका या रणवीर ने अभी कुछ नहीं कहा है। न ही मेकर्स की ओर से कोई अपडेट सामने आया है। हालांकि फैंस दीपिका के एक दीदार के लिए तरस रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited