Exclusive: कोलकाता डॉक्टर रेप और मर्डर मामले पर फूटा Raima Sen का गुस्सा, बोलीं- 'ये शहर महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा'
Exclusive: कोलकाता डॉक्टर रेप केस मामले में पूरा देश गुस्से से उबल रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। अब इस घटना पर बंगाली एक्ट्रेस राइमा सेन ने अपना रिएक्शन नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि ये भयावह घटना शर्मसार कर देने वाली है।

Raima Sen (Credit Pic: Instagram)
कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में 31 साल की ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर का बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कोलकाता से लेकर मुंबई तक में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आम जनता से लेकर सेलेब्स तक इस घटना के बाद अपना गुस्सा जता रहे हैं। अब इस मामले पर बंगाली एक्ट्रेस राइमा सेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जूम को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, ये शर्मसार कर देने वाली घटना है। पहले मुझे लगता था कि कोलकाता महिलाओं के लिए सुरक्षित है। लेकिन अब मुझे ऐसा नहीं लगता है।
ये भी पढ़ें- Alia Bhatt की एक्शन थ्रिलर Alpha में हुई Hrithik Roshan की एंट्री, फिल्म में निभाएंगे ये किरदार
एक्ट्रेस ने कहा, मैं कोलकाता में ही पली-बढ़ी हूं। मैंने यही से अपने कॉलेज की पढ़ाई की है। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आरोपियों को क्या सजा देनी चाहिए? एक्ट्रेस ने कहा, न्याय होना चाहिए। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए ताकि देश के लोगों को पता चले कि बलात्कारियों के साथ क्या होता है। इस तरह की हरकत करने से पहले लोगों में डर पैदा हो।
एक्ट्रेस बोली-आरोपियों को मिले कड़ी सजा
क्या आपको लगता है कि कोलकाता मुंबई के मुकाबले कम सुरक्षित है? एक्ट्रेस ने कहा, हां इस समय तो यही लगता है। आप कामकाजी लड़कियों को क्या सलाह देनी चाहेंगी? एक्ट्रेस ने कहा, मेरी सलाह सिर्फ कामकाजी लड़कियों को नहीं है लेकिन पूरी दुनिया के लिए है। किसी भी कीमत पर आपको जागरुकता बढ़ानी होगी और महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह बनाई जाए। डॉक्टर के रेप और मर्डर के आरोपी को क्या सजा देनी चाहिए? एक्ट्रेस ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि उसके लिए कोई भी सजा पर्याप्त होगी। सजा का उम्र से कोई लेना देना नहीं होना चाहिए। अगर आप बलात्कार करने के लिए पर्याप्त उम्र के हैं तो सजा पाने के लिए पर्याप्त उम्र के हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

The Family Man 3 : सीजन 3 के साथ लौट रहा है 'श्रीकांत तिवारी', राज एंड डीके ने दिखाया दमदार पोस्टर

तमन्ना भाटिया के बाद इस हसीना पर दिल हार बैठे विजय वर्मा, एक्ट्रेस का आमिर खान से भी जुड़ा है नाम

Bigg Boss 19 का मिला इस फेमस यूट्यूबर को न्योता, करण जौहर के शो में मचा रहा है धमाल

'Dhoom 3' बन सकती थी और भी बेहतर, आदित्य चोपड़ा को लेकर आमिर खान ने कही ये बात

SSMB29: एसएस राजमौली संग शूटिंग के लिए केन्या जाएंगे प्रियंका-महेश बाबू, शूट होगा अहम सीन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited