Exclusive: झूठी निकली Ranbir Kapoor के Dhoom 4 में शामिल होने की खबर, सच्चाई जान फैंस को लगेगा झटका

धूम बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। दर्शक इस फिल्म के चौथे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर कपूर को लेकर खबर आई थी कि वह धूम 4 में लीड रोल निभाएंगे। अब इस खबर पर नई रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आदित्य चोपड़ा धूम 4 पर काम नहीं कर रहे हैं।

ranbir

Ranbir Kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का कल यानी 28 सितंबर को जन्मदिन था। एक्टर के जन्मदिन पर खबर आई थी कि वह 'धूम 4' (Dhoom 4) में लीड रोल निभाएंगे। आदित्य चोपड़ा की एक्शन ड्रामा फिल्म 'धूम 4' में एक्टर निगेटिव रोल निभाएंगे। अब इस खबर पर नई रिपोर्ट सामने आई। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, ये खबर गलत है। इस तरह की कोई बात चीत नहीं चल रही है। आदित्य चोपड़ा के करीबी सूत्र ने धूम 4 से जुड़ी खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा, अभी आदित्य इस फिल्म के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। स्क्रिप्ट तो दूर की बात है। ये भी पढ़ें- वासु भगनानी से जुड़ा सवाल सुन iifa ग्रीन कार्पेट का मंच छोड़कर चली गईं बहू रकुलप्रीत, लोगों ने लिए मजे
आदित्य तब तक इस फ्रेंचाइजी पर काम नहीं शुरू करेंगे जब तक अच्छी कहानी ना मिल जाए। फिल्म का चौथा पार्ट पुराने कास्ट के साथ ही बना जाएगा। इसके अलावा रणबीर के करीबी दोस्त ने भी इन खबरों को अफवाह बताया है। एक्टर के दोस्त ने कहा, वो किसी अन्य की फ्रेंचाइजी में काम क्यूं करेंगे। रणबीर का धूम 4 को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। रिपोर्ट में कहा गया था कि वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स में धूम 4 का नाम भी शामिल हो गया है।
धूम 4 को लेकर सामने आई थी ये बातें
फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर आदित्य चोपड़ा और विजय कृष्णा आचार्य ने साथ में काम किया है। ये फिल्म साल 2025 के अंत या साल 2026 की शुरुआत में फ्लोर पर आएगी। फिल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। धूम 4 रीबूट में रणबीर के साथ दो नए यंग एक्टर्स नजर आएंगे जो पुलिस वाले की भूमिका में होंगे। धूम 4 में दर्शकों को अनोखा सिनेमैटिक अनुभव मिलेगा। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के साथ आलिया और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited