120 Bahadur: 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध पर फरहान अख्तर ने अनाउंस की मूवी, वॉर फिल्म से मचा देंगे तबाही

Farhan Akhtar Next Movie 120 Bahadur Announced: बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) आज एक बेहद खास फिल्म अनाउंस कर दिया है। एक्टर ने खुलासा किया कि वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। यहां इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

Farhan Akhtar to Announce his Next Movie '120 Bahadur'

Farhan Akhtar to Announce his Next Movie '120 Bahadur'

तस्वीर साभार : टाइम्स नाउ डिजिटल
Farhan Akhtar to Announce his Next Movie: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) इन दिनों डायरेक्शन की कुर्सी संभालते ही नजर आ रहे हैं। 'भाग मिल्खा भाग' और 'दिल धड़कने दो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाले फरहान ने बीते काफी समय से एक्टिंग की दुनियां से दूरी बनाई हुई है। पर अब फरहान को एक्टिंग करता देखने का फैंस का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग मूवी 120 बहादुरल (120 Bahadur Movie) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। सोशल मीडिया पर फिल्म को एक मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फरहान ने फिल्म को लेकर एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है। जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यहां फिल्म के पोस्टर और मूवी को लेकर सामने आई जानकारी पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी Deepika Padukone? बेबीबंप फोटोशूट देखते ही लोगों ने किया दावा, पर कैसे?

120 बहादुर के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे फरहान अख्तर

फिल्म को मोशन पोस्टर शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने लिखा, 'जो उन्होंने हासिल किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे लिए यह एक बड़े ही गौरव और सम्मान की बात है कि मैं आपको आदरणीय परम वीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों की कहानी प्रस्तुत कर रहा हूं। 18 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई प्रसिद्ध रेजांग ला की लड़ाई, यह हमारे वीर सैनिकों की अद्वितीय वीरता, अदम्य साहस और नि:स्वार्थता की कहानी है। हम अत्यंत आभारी हैं कि इस अद्भुत वीरता की गाथा को पर्दे पर लाने में हमें भारतीय सेना का समर्थन और पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।' सोशल मीडिया पर अब इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited