Housefull 5: Akshay Kumar की 300 करोड़ी मूवी में हुई Sunny Deol की एंट्री!!

Sunny Deol joins Housefull 5: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सबसे सफल कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी हाउसफुल की 5वीं कड़ी में सनी पाजी की एंट्री होती नजर आ रही है। हाउसफुल 5 (Housefull 5) के मेकर्स ने सनी पाजी (Sunny Deol) को एक खास रोल ऑफर किया है, जिसके लिए उन्होंने हां कह दी है। हाउसफुल 5 के मेकर्स जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकते हैं।

Sunny Deol in Hosuefull 5
Sunny Deol joins Housefull 5: फिल्म गदर 2 की बम्पर सफलता के साथ ही सनी देओल (Sunny Deol) की इंडस्ट्री में डिमांड बढ़ती जा रही है। सनी पाजी के पास एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, जिन्हें वो सोच-समझकर साइन कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सनी देओल ने अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाने का फैसला लिया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) के मेकर्स ने सनी देओल को एक खास रोल ऑफर किया है, जो उन्हें काफी पसंद भी आया है। सनी पाजी ने हाउसफुल 5 के मेकर्स को जुबानी तौर पर हां कह दी है और जल्द ही उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लग सकती है।

अक्षय कुमार-बॉबी देओल के साथ लोगों को हंसाएंगे सनी देओल

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट काफी लम्बी चौड़ी होने वाली है। सनी देओल की एंट्री से पहले इसमें बॉबी देओल की एंट्री भी हो चुकी है। हाउसफुल 4 के साथ बॉबी देओल हाउसफुल फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने थे और अब हाउसफुल 5 के साथ सनी पाजी इस फिल्म सीरीज का हिस्सा बनेंगे। फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग साल 2024 से शुरू होने वाली है।
End Of Feed