Hrithik Roshan ने सबा आजाद से कर ली दूसरी शादी! एक्टर के पोस्ट ने मचाई खलबली

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद से बहुत प्यार करते हैं। एक्टर अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हैं। एक्टर ने हाल ही में पोस्ट शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस हैरान है। एक्टर के पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स उनकी शादी की अटकले लगा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है खबर।

hrithik

Hrithik Roshan and Saba Azad (credit Pic: Instagram)

Hrithik Roshan and Saba Azad: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कपल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ अक्सर फोटो शेयर करते हैं। सबा ऋतिक के घर के हर फंक्शन और डिनर पार्टी का हिस्सा होती है। सबा की सिर्फ ऋतिक से ही नहीं उनके परिवार के हर सदस्य के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। एक्टर ने हाल ही में गर्लफ्रेंड के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। ये भी पढ़ें- गोली लगने की घटना पर Govinda ने दिया रिएक्शन, बोले-'आप लोगों के आशीर्वाद से मैं बिल्कुल ठीक हूं...'
एक्टर की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने ध्यान खींचा है। एक्टर ने सबा आजाद ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या ऋतिक ने दूसरी शादी कर ली है।
क्या ऋतिक ने कर ली दूसरी शादी
एक यूजर ने लिखा, ये कब हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा, ऋतिक और सबा की शादी हो गई है क्या। तीसरे यूजर ने लिखा, क्या दोनों शादीशुदा है। एक्टर का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। एक्टर ने सबा को ऐसा क्यों कहा ये तो वही बता सकते हैं। कपल कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा है। सबा से पहले ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की थी। सुजैन और ऋतिक के दो बेटे हैं। कपल का शादी के 14साल बाद तलाक ले लिया। दोनों के तलाक से फैंस हैरान थे। दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। सुजैन अब अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर साथ में वेकेशन और डिनर डेट्स पर जाते हुए स्पॉट होते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited