होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

Janhvi Kapoor ने शुरू की NTR 30 की शूटिंग, फिल्म सेट पर पूजा के बाद फोड़ा नारियल

Janhvi kapoor in NTR 30: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर JR NTR के साथ फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर फिल्म से जान्हवी का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है। इस बीच अब एक्ट्रेस ने NTR 30 के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Janhvi Kapoor Begins NTR 30 ShootingJanhvi Kapoor Begins NTR 30 ShootingJanhvi Kapoor Begins NTR 30 Shooting

Janhvi Kapoor Begins NTR 30 Shooting

मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने शुरू की एनटीआर 30 की शूटिंग।
  • NTR 30 के सेट से फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।
  • एक्ट्रेस फिल्म के मुहूर्त में पूजा करती नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor Begins NTR 30 Shooting: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म NTR 30 की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर जान्हवी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं, वह पहले भी कई बार JR NTR के साथ काम करने को लेकर इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने NTR 30 के सेट से पहली फोटो शेयर की है। जान्हवी के साथ ही साउथ सुपरस्टार JR NTR भी फिल्म के मुहूर्त में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर NTR 30 के सेट की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर सेट पर पूजा करते और नारियल फोड़ते भी नजर आ रहे हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले नारियल फोड़ना हिन्दू रीति-रिवाजों में काफी शुभ माना जाता है।

जाह्नवी कपूर का लुक हुआ वायरल

इस बीच फिल्म की शूटिंग से पहले आयोजित की गई पूजा से जान्हवी कपूर का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर इस फिल्म की मुहूर्त पूजा के लिए ग्नीन कलर की साड़ी पहने बिलकुल साउथ इंडियन अवतार में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का लुक फैंस का काफी पसंद आ रहा है। आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर के करियर की 30वीं फिल्म में जाह्नवी कपूर उनकी एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं। फिल्म के सेट से जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फोटोज और वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।

End Of Feed