Live Updates

Jawan Box Office Collection Day 2 LIVE: दूसरे दिन भी 'जवान' ने मचाई तबाही, 'गदर 2' और KGF 2 को किया ढेर

Jawan Box Office Collection Day 1, Jawan Movie 1st Day Box Office Collection LIVE: शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा दिया है। शाहरुख खान की मूवी को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिल गई है। फिल्म को 75 करोड़ तक की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग मिल गई है। जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आगे पुराने कई रिकॉर्ड्स ने घुटने टेक दिए हैं। जवान का एक्शन, रोमांस और कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

Jawan Box Office Collection Day 2 LIVE: दूसरे दिन भी 'जवान' ने मचाई तबाही, 'गदर 2' और KGF 2 को किया ढेर
Jawan Box Office Collection Day 1, Jawan Movie 1st Day Box Office Collection LIVE: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का क्रेज इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में आज भी बरकरार है। जवान (Jawan) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस बात का सबूत है। शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा स्टारर जवान ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ा दिया है। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहरुख खान की मूवी को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिल गई है। फिल्म को 75 करोड़ तक की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग मिल गई है। जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आगे पुराने कई रिकॉर्ड्स ने घुटने टेक दिए हैं। जवान का एक्शन, रोमांस और कॉमेडी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

Jawan Box Office Collection Day 1 Jawan Full Movie Review

शाहरुख खान की जवान ने 8.4 की IMDb रेटिंग मिली है, जिसके साथ ही जवान शाहरुख खान की हाईएस्ट आईएमडीबी रेटिंग वाली फिल्म बन गई है, मूवी ने स्वदेश का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आइए जवान के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही इसके रिकॉर्ड पर भी नजर डालते हैं।
Sep 9, 2023 | 12:40 PM IST

Jawan Box Office Live: मलाइका-अर्जुन बने 'जवान' के फैन

शाहरुख खान की जवान ने बॉलीवुड सितारों को भी इंप्रेस कर दिया है। अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 'जवान' की तारीफें करते नहीं थक रहे।
Sep 9, 2023 | 11:18 AM IST

Jawan Box Office Live: फैंस में बरकरार है 'जवान' का क्रेज

शाहरुख खान की जवान को लेकर फैंस के बीच क्रेज बरकरार है। मूवी सिनेमा घर में तो तूफान मचा ही रही है, साथ ही ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है।
Sep 9, 2023 | 10:46 AM IST

Jawan Box Office Live: 200 करोड़ के पार पहुंची 'जवान'

शाहरुख खान की धमाकेदार मूवी 'जवान' ने विश्वस्तर पर दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर डाली। फिल्म ने दूसरे दिन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
Sep 9, 2023 | 09:24 AM IST

Jawan Box Office Live: दूसरे दिन 'जवान' ने पिलाया 'गदर 2' को पानी

'जवान' कलेक्शन के मामले में दूसरे दिन भी 'गदर 2' से आगे रही। खास बात तो यह है कि मूवी ने केजीएफ 2 और बाहूबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Sep 9, 2023 | 08:57 AM IST

Jawan Box Office Live: दूसरे दिन 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई जवान

शाहरुख खान की 'पठान' दूसरे दिन 'पठान' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। पठान ने जहां 70 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं 'जवान' 50 करोड़ पर ही सिमट कर रह गई।
Sep 9, 2023 | 08:22 AM IST

Jawan Box Office Live: दूसरे दिन फिल्म ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

शाहरुख खान की 'जवान' ने दूसरे दिन भी समा बांध दिया। मूवी ने दूसरे दिन 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
Sep 8, 2023 | 08:19 PM IST

Jawan Box Office Live: दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई करेगी 'जवान'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जवान' दूसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। दूसरे दिन के लिए बड़े पैमाने पर एडवांस बुकिंग भी दर्ज की गई थी।
Sep 8, 2023 | 08:04 PM IST

Jawan Box Office Live: बॉलीवुड सितारों में दिखा 'जवान' का क्रेज

शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर बॉलीवुड सितारों में भी क्रेज देखने को मिल रहा है। सिद्धार्थ मल्होत्रा पूरे परिवार के साथ 'जवान' देखने पहुंचे। वहीं कंगना रनौत ने भी तारीफ की।
Sep 8, 2023 | 06:36 PM IST

Jawan Box Office Live: एसएस राजामौली ने की 'जवान' की तारीफ

'जवान' की अपार सफलता देखकर एसएस राजामौली भी शाहरुख खान की फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'इसलिए ही शाहरुख खान को 'बॉलीवुड का बादशाह' कहा जाता है।'
Sep 8, 2023 | 05:48 PM IST

Jawan Box Office Live: गूगल पर चढ़ा 'जवान' का खुमार

शाहरुख खान की 'जवान' की लोकप्रियता का असर गूगल पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, गूगल पर 'जवान' को सर्च करते ही एक वॉकी टॉकी बनकर आएगा, जिसपर क्लिक करते ही पूरी स्क्रीन बदल जाएगी और शाहरुख खान का डायलॉग आएगा।
Sep 8, 2023 | 03:53 PM IST

Jawan Box Office Live: गदर 2, पठान और आदिपुरुष से निकली आगे

बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में शाहरुख खान की जवान, गदर 2, पठान और आदिपुरुष को भी बीट कर चुकी है।
Sep 8, 2023 | 02:32 PM IST

Jawan Box Office Live: पहले दिन हुई इतनी कमाई

जवान ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
Sep 8, 2023 | 01:19 PM IST

Jawan Box Office Collection: वीकेंड पर होगी इतनी कमाई

शाहरुख खान की जवान वीकेंड पर 400 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है।
Sep 8, 2023 | 12:24 PM IST

Jawan Box Office Live: जवान ने तोड़ा आदिपुरुष का रिकॉर्ड

शाहरुख खान ने वर्ल्डवाइड 150 करोड़ की कमाई कर ली है, ऐसा करने वाली वह पहली हिंदी फिल्म बन गई है, जवान ने आदिपुरुष के 138 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
Sep 8, 2023 | 11:40 AM IST

Jawan Box Office Collection Day 1: वर्ल्डवाइड इतनी होगी कमाई

शाहरुख खान की जवान वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ के पार जाने वाला है।
Sep 8, 2023 | 11:03 AM IST

Jawan Box Office Day 1: हिट हुई शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी

बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और नयनतारा की जोड़ी हिट साबित हुई है, जवान अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने जा रही है।
Sep 8, 2023 | 10:37 AM IST

Jawan BO Collection Day 1: वर्ल्डवाइड सबसे बड़ी ओपनर

शाहरुख खान की जवान वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। जवान को 150 करोड़ से ज्यादा की कलेक्शन मिलने वाली है।
Sep 8, 2023 | 10:16 AM IST

Jawan Box Office Collection: शाहरुख ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर पठान थी, अब जवान बन गई है।
Sep 8, 2023 | 09:46 AM IST

Jawan Box Office Live: शाहरुख खान की हाईएस्ट ओपनर

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड अब जवान को मिल गया है, फिल्म को 75 करोड़ तक की ओपनिंग मिली है।
Sep 8, 2023 | 09:22 AM IST

Jawan Bo Collection Day 1: पहले दिन हुई इतनी कमाई

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 150 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई कर ली है।
Sep 8, 2023 | 09:09 AM IST

Jawan Movie Review: फैमिली एंटरटेनर है जवान

शाहरुख खान की जवान एक मस्ट वॉच फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसके दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
Sep 8, 2023 | 08:44 AM IST

Jawan IMDb Rating Live: तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड

जवान को 8.4 की आईएमडीबी रेटिंग मिल गई हैं, अब तक शाहरुख खान की स्वदेस को ही सबसे ज्यादा IMDb रेटिंग मिली थीं, जो रिकॉर्ड अब जवान के पास आ गया है।
Sep 8, 2023 | 08:43 AM IST

Jawan 1st Day Box Office Collection: तोड़ा गदर 2 का रिकॉर्ड

हाल ही में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म गदर 2 का रिकॉर्ड भी जवान ने तोड़ दिया है, गदर 2 को 41 करोड़ की ओपनिंग मिली थी।
Sep 8, 2023 | 08:41 AM IST

jawan worldwide collection day 1: 150 करोड़ पार

शाहरुख खान की जवान की रिलीज के पहले दिन की कमाई वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पास रहने वाली है। ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
Sep 8, 2023 | 08:39 AM IST

Jawan BO Collection Day 1 Live: पहले दिन तोड़ा पठान का रिकॉर्ड

एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
Sep 8, 2023 | 08:38 AM IST

Jawan Box Office Live: जवान की ओपनिंग डे कलेक्शन

शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) को 74-75 करोड़ रुपये तक की घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिलने वाली है।