Jigra Box Office Collection Day 3: पहले ही वीकेंड पर लड़खड़ा गई आलिया भट्ट की मूवी, हुई सिर्फ इतनी कमाई

Jigra Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा, 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म को लेकर कई निगेटिव रिव्यू की वजह से जिगरा बॉक्स ऑफिस पर भी लड़खड़ाती हुई दिख रही है। यहां फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Jigra Box Office Collection Day 3

Jigra Box Office Collection Day 3

तस्वीर साभार : टाइम्स नाउ डिजिटल
Jigra Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra) को लेकर काफी अच्छे रिव्यू सामने नहीं आए हैं। इस जेलब्रेक फिल्म को दमदार एक्शन और थ्रिलर समझा जा रहा था। ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद फैंस को फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है। यह फिल्म आलिया के करियर में पिछले 10 साल में सबसे खराब बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई है। 5 करोड़ की ओपनिंग करने वाली जिगरा ने मेकर्स की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। फिल्म ने वीकेंड पर भी अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा है और एक भी दिन डबल डिजिट में कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांग रैना भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। भाई-बहन के रोल में आलिया और वेदांग की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को लेकर सामने आए तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन

तीसरे दिन Jigra ने किया इतना कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार वासन बाला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर भी औसत प्रदर्शन किया है। जिगरा ने अपने तीसरे दिन 5.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो शनिवार से भी कम है। फिल्म ने दशहरे के मौके पर करीब 6.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके बाद मेकर्स को उम्मीद थी कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब तीन दिनों के बाद फिल्म जिगरा का टोटल कलेक्शन 16.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड के बाद कैसा प्रदर्शन करने वाली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉक्स ऑफिस (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited