Lahore 1947: सनी देओल स्टारर में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, निभाएंगे विलेन का किरदार

Abhimanyu Singh to Star in Lahore 1947: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) में विलेन के रूप में अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) की एंट्री होती नजर आ रही है। दोनों की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

Sunny Deol

Sunny Deol

Abhimanyu Singh to Star in Lahore 1947: 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' (Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर होने के बाद इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स अभिनेता संग काम करने के लिए बेकरार हैं। बीते साल 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में आमिर खान सहित कई एक्टर्स को देखा गया। सनी देओल की लोकप्रियता को देखने के बाद आमिर खान ने उन्हें 'लाहौर 1947' (Lahore 1947) ऑफर की। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।
अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल स्टारर के लिए राजकुमार संतोषी ने अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) को ऑनबोर्ड लिया है।राजकुमार संतोषी ने साझा करते हुए बताया कि जब वो विलेन के किरदार के बारे में सोचा थे तो उनके दिमांग में की नाम आए थे। इस फिल्म के उन्होंने अभिमन्यु सिंह को फाइनल किया है, जो फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे। डायरेक्टर ने बताया कि अभिमन्यु इस किरदार के लिए एकदम परफेक्ट हैं। उनकी आवाज, इंटेंसिटी और कन्विक्शन एकदम सही है। वह निस्संदेह हमारी इंडस्ट्री के सबसेटैलेंटेड अभिनेताओं में से एक हैं।
बता दें अभिमन्यु हिंदी, तेलुगु और तमिल सहित कई भाषाओं में काम कर चुके हैं। फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल की टक्कर अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh) से देखने एक लिए अब फैन्स भी बेताब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रीति जिंटा की एंट्री हुई है। फिल्म में और भी कई एक्टर्स दिखाई देंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

Lalit Kumar author

मेरा नाम ललित कुमार है। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बीते ढेढ़ साल से बतौर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर रहा हूं। ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited