बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दी सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इंडस्ट्री के वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने काम से दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब एक्टर के बाद उनकी बेटी भी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली है। एक्टर की बेटी शौरा भी अपने पिता की तरह एक्टिंग फील्ड में आएंगी। नवाजुद्दीन की बेटी इस समय लंदन में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही है। शौरा का थिएटर शो देखने के लिए नवाजुद्दीन पहुंचे। एक्टर अपने बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती हैं।
नवाजुद्दीन की बेटी ने लंदन में अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी और उनके क्लासमेट के साथ फोटो शेयर की हैं।
बेटी संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहें नवाजुद्दीन
एक्टर ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, शौरा अपने दोस्तों के साथ, एक्टिंग वर्कशॉप लंदन। एक्टर ने बेटी के साथ वीडियो भी शेयर किया है। एक्टर ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी इस समय एक्टिंग सीख रही है। 14 साल की उम्र से शौरा एक्टिंग में दिलचस्पी है। नवाजुद्दीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। दोनों तलाक तक लेने वाले थे। लेकिन बाद में दोनों के बीच चीजें ठीक हो गई। फिलहाल दोनों साथ है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर क्राइम थ्रिलर रौतू के राज में नजर आए थे। एक्टर अरबाज खान के साथ 108 में दिखाई देंगे।
