No Entry 2: वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ संग रोमांस करेंगी श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और मानुषी छिल्लर!!
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की जानकारी फैंस को दी थी कि वो जल्द ही नो एंट्री का सीक्वल दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिसमें दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार दिखाई देंगे। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर ने श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और मानुषी छिल्लर को नो एंट्री 2 के लिए साइन कर लिया है।
No Entry 2
सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर स्टारर नो एंट्री का सीक्वल काफी लम्बे समय से चर्चा में है। कुछ वक्त तक खबरें थीं कि डायरेक्टर इन्हीं तीनों स्टार्स के साथ नो एंट्री का सीक्वल बनाना चाहते हैं लेकिन बीते दिनों बोनी कपूर ने खुलासा किया कि उनका बैनर नो एंट्री 2 बनाने जा रहा है लेकिन इसमें नई स्टारकास्ट दिखाई देगी। बोनी कपूर ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के नामों पर पक्की मुहर लगाई और बताया कि ये तीनों स्टार्स जल्द ही नो एंट्री 2 में दिखाई देंगे। बोनी कपूर के ऐलान के बाद कई सिनेमाप्रेमियों का दिल टूट गया, जो अनिल कपूर, सलमान खान और फरदीन खान को नो एंट्री 2 में देखा चाहते थे। हालांकि कई सारे सिनेमाप्रेमी एक्साइटेड भी थे क्योंकि वो नो एंट्री के सीक्वल में नए कलाकारों को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
अगर खबरों की मानें तो फिल्म नो एंट्री 2 के मेकर्स ने मेल एक्टर्स के साथ-साथ फीमेल एक्टर्स को भी फाइनल कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने जानकारी दी है कि फिल्म नो एंट्री 2 में श्रद्दा कपूर, कृति सेनन और मानुषी छिल्लर जैसी हसीनाएं मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगी। जहां श्रद्धा कपूर और कृति सेनन पहले से ही जानी-मानी अदाकाराएं हैं, वहीं अदाकारा मानुषी छिल्लर अभी दर्शकों के बीच में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं। मानुषी छिल्लर के करियर में नो एंट्री 2 बड़ी फिल्म साबित हो सकती है।
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने अभी तक यह नहीं बताया है कि नो एंट्री 2 कब तक दर्शकों के सामने आएगी। हालांकि कई ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्म नो एंट्री 2 इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है। फिल्म नो एंट्री 2 के मेकर्स इन दिनों कहानी पर काम कर रहे हैं, जिसके बाद वो इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
Rahul Sharma author
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम राहुल शर्मा है। मैं इन दिनों टाइम्स नाउ नवभारत और जूम हिन्दी में एसोसिएट ए...और देखें
End Of Feed
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited