Live Updates

OMG 2, Gadar 2 Box Office Collection Day 3 LIVE: सनी देओल की गदर 2 ने मचाया धमाल, सिनेमाघरों में 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट

OMG 2, Gadar 2 Sunday Box Office Collection Day 3 in Hindi LIVE: अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 और सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, दोनों ही फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है। अक्षय पाजी और सनी पाजी दोनों की ही दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है, हालांकि कमाई के मामले में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की मूवी ओएमजी 2 से काफी आगे निकल गई है। सनी देओल की गदर 2 ने तीन दिनों के भीतर 133 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, वहीं ओएमजी 2 का कलेक्शन 43 करोड़ तक पहुंच गया है।

OMG 2, Gadar 2 Box Office Collection Day 3 LIVE: सनी देओल की गदर 2 ने मचाया धमाल, सिनेमाघरों में 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट
OMG 2, Gadar 2 Sunday Box Office Collection Day 3 in Hindi LIVE: 11 अगस्त को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 और सनी देओल की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, दोनों ही फिल्म करोड़ों की कमाई कर रही है। अक्षय पाजी और सनी पाजी दोनों की ही दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है, हालांकि कमाई के मामले में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2, अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की मूवी ओएमजी 2 से काफी आगे निकल गई है। सनी देओल की गदर 2 ने तीन दिनों के भीतर 133 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, वहीं ओएमजी 2 का कलेक्शन 43 करोड़ तक पहुंच गया है।

OMG 2 Box Office Collection Gadar 2 Box Office Collection

कहानी और एक्टिंग के मामले में अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को सनी देओल की गदर 2 से बेहतर बताया जा रहा है। अक्षय कुमार की मूवी अब माउथ टू माउथ पब्लिसिटी के जरिए अच्छी कमाई करने लगी है, फिल्म ने रविवार को 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, आइए दोनों फिल्मों के अब तक के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Aug 14, 2023 | 03:55 PM IST

गदर 2 ऑक्यूपेंसी रेट

गदर 2 का जलवा छाया हुआ है। दर्शकों के सिर फिल्म का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। सिनेमाघरों में गदर 2 की 80 प्रतिशत से ज्यादा है।
Aug 14, 2023 | 12:53 PM IST

गदर 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड

सनी पाजी की गदर 2 ने तीन दिन में 133 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाहुबली ने 3 दिन में 74 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Aug 14, 2023 | 12:23 PM IST

सोशल मीडिया पर छाया गदर 2 का क्रेज

Aug 14, 2023 | 11:41 AM IST

ओएमजी 2 ने वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ने तीसरे दिन यानी रविवार को 17.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने वीकेंड पर 43.11 करोड़ का बिजनेस किया है।
Aug 14, 2023 | 10:14 AM IST

OMG 2, Gadar 2 Box Office Collection LIVE: कौन जीता क्लैश?

ओएमजी 2 और गदर 2 के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश साफ तौर पर गदर 2 के नाम हो गया है, सनी देओल की फिल्म ने 133 करोड़ और अक्षय कुमार की फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Aug 14, 2023 | 09:51 AM IST

OMG 2, Gadar 2 Box Office LIVE: सनी पाजी निकले आगे

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 से आगे निकल गई है।
Aug 14, 2023 | 09:50 AM IST

OMG 2 Box Office Collection LIVE: अच्छा परफॉर्म कर रही है OMG 2

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है, फिल्म का कलेक्शन 43 करोड़ से ज्यादा हो गया है।
Aug 14, 2023 | 09:49 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection LIVE: बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे

वीकेंड पर कमाई के मामले में गदर 2 में बाहुबली 2 के 74 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, और 133 करोड़ की कलेक्शन कर ली है।
Aug 14, 2023 | 09:48 AM IST

OMG 2 Box Office Collection Day 3 LIVE: अक्षय की मूवी की कमाई

वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने तीसरे दिन परिवार को 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
Aug 14, 2023 | 09:48 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 3 LIVE: गदर 2 ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने तीसरे दिन रविवार को 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।