होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर
LIVE

OMG 2 Movie Review: OMG 2 ने दिया GADAR 2 की कहानी को धोबी पछाड़, दर्शकों ने दिया सनी की फिल्म को बोरिंग का टैग

OMG 2 Movie Review: OMG 2 ने दिया GADAR 2 की कहानी को धोबी पछाड़, दर्शकों ने दिया सनी की फिल्म को बोरिंग का टैग OMG 2 Movie Review: OMG 2 ने दिया GADAR 2 की कहानी को धोबी पछाड़, दर्शकों ने दिया सनी की फिल्म को बोरिंग का टैग
OMG 2 Movie Review: OMG 2 ने दिया GADAR 2 की कहानी को धोबी पछाड़, दर्शकों ने दिया सनी की फिल्म को बोरिंग का टैग
OMG 2 Movie Review & Rating in Hindi (ओएमजी 2 मूवी रिव्यू): बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) आज 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, अगर अक्षय कुमार ओएमजी 2 का दिल हैं, तो फिल्म की जान पंकज त्रिपाठी में बसती है। दोनों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ओएमजी 2 को लेकर बीते काफी समय से कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है, फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिलने के बाद से ही ओएमजी 2 को लेकर सुर्खियां तेज हो गई हैं। हालांकि रिलीज के बाद दर्शकों को अंदाजा होने लगा है कि ये फिल्म एक मास्टरपीस है। मूवी में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यानी गौतम के अवाला, सपोर्टिंग रोल में अरुण गोविल, गोविन्द नामदेव, बृजेन्द्र काला और पवन मल्होत्रा ने भी जबरदस्त एक्टिंग की है।

OMG 2 Full Movie Review & Ratings | Gadar 2 Full Movie Review & Ratings

गदर 2 की रिलीज के चलते फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। दमदार कहानी और एक्टिंग के बावजूद भी फिल्म 9 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है। फिल्म के जरिए पंकज त्रिपाठी देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं और सेक्स एजुकेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। आइए OMG 2 के मूवी रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।
Dec 2, 2024 | 10:00 AM IST

OMG 2 MOVIE REVIEW LIVE: गदर 2 की कहानी से बेहतर निकली ओएमजी 2

OMG 2 MOVIE REVIEW LIVE: आज ओएमजी 2 को टक्कर देने के लिए सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में दोनों की कहानी को देख दर्शकों का कहना है की ओएमजी 2 की कहानी गदर से बहुत बढ़िया और नई है।
Dec 2, 2024 | 10:01 AM IST

OMG 2 Movie Review: पंकज और यामी के किरदार ने बटोरी तारीफें

OMG 2 Movie Review: फिल्म ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम के कोर्ट रूम सीन को लेकर फैंस तारीफों के पुल बांधने से नहीं हट रहे। कहा जा कि फिल्म में परेश रावल को पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग टक्कर दे रही है।
Dec 2, 2024 | 10:02 AM IST

OMG 2 Movie Review: KRK ने की ओएमजी 2 की तारीफ

OMG 2 Movie Review: हाल ही में फिल्म को लेकर सेल्फ क्रिटिक कमाल आर खान ने फिल्म ओएमजी 2 को देखने के बाद कहा है कि फिल्म शानदार है और अक्षय का लुक और एक्टिंग टॉप क्लास है। बाकी सभी कलाकारों ने भी अपने किरदार शानदार ढंग से निभाए है। सभी माता-पिता को इसे अपने बच्चों के साथ अवश्य देखिए। मैं इस बहुत अच्छी फिल्म को 3 स्टार देता हूं।
Dec 2, 2024 | 10:01 AM IST

OMG 2 Movie Review Live Updates: अक्षय कुमार के करियर को मिला जीवन दान

OMG 2 Movie Review Live Updates: ओएमजी 2 को देखने के बाद दर्शकों का मानना है कि फिल्म के जरिए अक्षय कुमार के डूबते करियर को एक नया जीवन दान मिला है। एक्टर की पिछली फिल्में लगातार फ्लॉप होने के कारण करियर खतरे में पड़ गया था।
Dec 2, 2024 | 10:02 AM IST

OMG 2 Movie Twitter Review: दर्शकों ने फिल्म की कहानी को बताया शानदार

OMG 2 Movie Twitter Review: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई दर्शक अपने विचार दे रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म की कहानी काफी शानदार और दिलचस्प है।
Dec 2, 2024 | 10:00 AM IST

OMG 2 Full Movie Leaked Online: फिल्म के मेकर्स को लगा झटका, ऑनलाइन लीक होते ही सामने आई कहानी

OMG 2 Full Movie Download Link Leak: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी 2 रिलीज होते ही ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लीक हो गई है। ऐसे में मेकर्स को काफी बड़ा झटका लगा है और कमाई पर भी असर पड़ सकता है।
Dec 2, 2024 | 10:02 AM IST

OMG 2 Movie Review Live Updates: ओएमजी 2 दे रही है समाज को बड़ा संदेश

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'ओएमजी 2' स्कूल में सेक्स एजुकेशन जरूरी करने का समाज को संदेश दे रही है।
Dec 2, 2024 | 10:01 AM IST

OMG 2 Day 1 Box Office Collection Live Updates: कितना कमाएगी OMG 2?

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) पहले दिन 9 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है।
Dec 2, 2024 | 10:00 AM IST

OMG 2 Movie Review Live Updates: कैसी है अक्षय कुमार की OMG 2?

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दे रही है, सभी मां-बाप को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, इसमें एंटरटेनमेंट और शिक्षा दोनों शामिल हैं।
Dec 2, 2024 | 10:00 AM IST

OMG 2 Movie Review in Hindi Live Updates: यामी गौतम ने बटोरीं तारीफ

फिल्म में यामी गौतम वकील के रोल में नजर आ रही हैं, उनकी एक्टिंग एक बार फिर जबरदस्त है, दर्शक यामी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Dec 2, 2024 | 10:02 AM IST

OMG 2 Movie Review, Rating Live Updates: देव दूत बनकर आए अक्षय कुमार

फिल्म में पंकज त्रिपाठी को भगवान शिव का बड़ा भक्त दिखाया गया है, जब पंकज त्रिपाठी पर मुश्किलें आती हैं तो भगवान शिव, अक्षय कुमार को अपना दूत बनकर भेजते हैं।
Dec 2, 2024 | 10:01 AM IST

OMG 2 Movie Review, Rating Live Updates: पंकज त्रिपाठी हैं मूवी की जान

फिल्म ओएमजी 2 में पंकज त्रिपाठी कांति शरण मुद्गल की भुमिका में नजर आ रहे हैं, जो सीधा-साधा पारिवारिक इंसान है। फिल्म में वह अपने परिवार के लिए पूरे सिस्टम से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।