Alia Bhatt और बेटी को घर छोड़कर तुरंत काम पर लौटे Ranbir Kapoor, फैंस बोले 'इतनी मेहनत...'

Ranbir Kapoor viral photo: रणबीर कपूर की लेटेस्ट फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक्टर आलिया और बेबी के साथ हाल ही में अस्पताल से घर लौटे हैं। एक्टर को सेट पर देख यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ की।

ranbir kapoor (credit: instagram)

Ranbir Kapoor Spotted at Set: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज सुबह ही अपनी बेटी को अस्पताल से वापस घर लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर- आलिया का वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में आलिया ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। रणबीर कपूर अपनी बेटी को कैमरे की फ्लैश लाइट से बचाते हुए दिखा दिए। कपल अपनी बेटी के साथ वास्तु पहुंचा। आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा था।
आलिया और बेबी को घर पहुंचाने के बाद रणबीर कपूर अपने काम पर लौट गए। रणबीर कपूर फिल्म के सेट पर नजर आए। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। रणबीर ब्लू ट्राउजर में दिखाई दिए। रणबीर बियर्ड लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ने पैपराजी को अच्छी तरह से ग्रीट किया। सोशल मीडिया पर रणबीर की फोटो वायरल हो रही है। फैंस इस फोटो पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं इतने मेहनती। आपको बता दें कि रणबीर ने आलिया की डिलवरी से पहले अपने काम से ब्रेक लिया था।
End of Article
प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं।...और देखें

Follow Us:
End Of Feed