आलिया भट्ट के बारे में अपने बयान को लेकर फिर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, लोगों ने बताया 'टॉक्सिक नेचर...'

Ranbir Kapoor on Alia Bhatt: हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक ऐसा बयान दिया है जो कई लोगों को इंटरनेट पर पसंद नहीं आया है। कई लोगों ने रणबीर कपूर का ये वीडियो देखने के बाद अभिनेता के नेचर को 'टॉक्सिक' बताया है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt

Ranbir Kapoor on Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्ट्रेस रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अक्सर अपने बयानों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। इस बार भी निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट के दौरान रणबीर कपूर ने ऐसे कई खुलासे किए हैं जिससे उनके फैन्स भी हैरान रह गए हैं। रणबीर कपूर ने बताया कि वो आलिया भट्ट से पहली बार कहां मिले थे और उन्होंने अपनी पत्नी के सॉफ्ट नेचर के बारे में भी बात की। पॉडकास्ट के दौरान रणबीर कपूर ने कहा कि जब आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से उनकी पहली मुलाकात हुई तब वो केवल 9 साल की थीं और अभिनेता 20 साल के थे।
रणबीर कपूर ने आगे बताया कि शादी के बाद आलिया बदल गई हैं और वो पहले बहुत लाउड बात करती थीं। रणबीर ने कहा कि बड़े होते हुए आलिया भट्ट को उनके पिता की टोन पसंद नहीं थी। आलिया ने इसे बदलने की खूब कोशिश की। हालांकि यह इतना आसान नहीं था क्योंकि कोई इंसान 30 साल ऐसे ही बात करता हुआ आया है। रणबीर ने कहा कि आलिया ऐसी शख्स है जो राहा के गिरने पर नार्मल रिएक्शन देती है। आलिया को ऐसा करते देख रणबीर खुद अजीब फील करते हैं।
रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया सहज बनने के लिए हर चीज का प्रयास करती हैं। रणबीर ने कहा कि वो आलिया भट्ट से काफी पहले मिल चुके थे। इसलिए वो हमेशा से ही आलिया भट्ट का एक कलाकार के रूप में, एक इंसान के रूप में, एक बेटी के रूप में और एक बहन के रूप में उनका सम्मान करते हैं। रणबीर ने कहा कि आलिया भट्ट वो सब कुछ करती है ताकि वो अभिनेता के चेहरे पर खुशी देख सकते। रणबीर कपूर का यही बयान कुछ लोगों को पसंद नहीं आया है। इसके बाद लोगों ने रणबीर कपूर के नेचर को 'टॉक्सिक' बताया है।
रणबीर कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'यह एक कॉर्पोरेट मैरिज सेटअप है। यह एक ऐसा विवाह है जिसके कारण परिवार में अचानक मृत्यु हो जाती है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'क्या वो ये कहना चाहते हैं कि वो उनसे एक दोस्त की तरह प्यार करती है? यह रियल लाइफ में भी ऐ दिल है मुश्किल जैसा है?'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार author

मेरा नाम ललित कुमार है। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बीते ढेढ़ साल से बतौर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर रहा हूं। ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited