44 साल की हुई Neetu-Rishi Kapoor की लाडली Riddhima Kapoor, पति और बेटी के साथ काटा केक

Riddhima Kapoor Sahni Birthday : ऋद्धिमा कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए माँ नीतू कपूर ने केक कटिंग की वीडियो साझा की है और प्यारा सा पोस्ट किया है। इस वीडियो में ऋद्धिमा के साथ उनके पति और बेटी नजर आ रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Riddhima Kapoor Sahni Birthday

Riddhima Kapoor Sahni Birthday

Riddhima Kapoor Sahni Birthday : नीतू कपूर ( Neetu Kapoor) और ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor) की लाडली बेटी ऋद्धिमा कपूर ( Riddhima Kapoor Sahni) आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही है। कपूर खानदान की बेटी ऋद्धिम बेशक से बॉलीवुड में सक्रिय नहीं है लेकिन उनका जीवन किसी स्टार से कम नहीं है। ऋद्धिमा कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए माँ नीतू कपूर ने केक कटिंग की वीडियो साझा की है और प्यारा सा पोस्ट किया है। इस वीडियो में ऋद्धिमा के साथ उनके पति और बेटी नजर आ रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर एक साल और बड़ी हो गई हैं और उन्हें परिवार के सदस्यों के साथ जश्न मनाते देखा गया। दिग्गज अभिनेत्री ने अपने सोशल हैंडल पर जश्न की एक झलक देते हुए एक वीडियो साझा किया। कई फैंस और मशहूर हस्तियों ने भी रिद्धिमा कपूर को शुभकामनाएं दीं। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो साझा किया, जिसमें हम रिद्धिमा को अपने पति और बेटी के साथ केक काटते हुए देख सकते हैं। उनके पति ने उन्हें किस भी किया। वीडियो साझा करते हुए नीतू ने लिखा “जन्मदिन मुबारक हो मेरा प्यार तुम मेरी सब कुछ हो और उससे भी बढ़कर ! प्यार और आशीर्वाद । इस पोस्ट पर भावना पांडे ने शुभकामनाएं दीं, जन्मदिन मुबारक हो ! ढेर सारा प्यार। आयशा श्रॉफ ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत !. रिद्धिमा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, लव यू मॉम।
बताते चले कि ऋद्धिमा कपूर ने अपने परिवार की तरह फिल्मी करियर न चुनते हुए ज्वेलरी डिजाइनिंग को अपना करियर चुना। बाद में ऋद्धिमा ने बिजनेसमेन भरत साहनी से शादी कर ली, कपल की एक बेटी है समारा साहनी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ ,पिछले दो साल से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं । टाइम्स नाउ नवभारत से बतौर इन्टर्न सीखने के बाद इसी संस्थान में कॉपी एडिटर के तौ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited