Exclusive: AP Dhillon के गाने में साथ काम करेंगे सलमान खान-संजय दत्त, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

सलमान खान और संजय दत्त इंडस्ट्री के पुराने दोस्त हैं। दोनों ने साथ में कुछ फिल्मों में काम किया है। दोनों सुपरस्टार साथ में अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार में नजर आए थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दोनों साथ में एपी ढिल्लों के गाने में नजर आएंगे। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

salman -sanjay

Salman -Sanjay (credit Pic: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। दोनों के बीच में बहुत अच्छी दोस्ती थी। लेकिन कुछ कारणों से दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। संजय या सलमान में से किसी ने कभी भी एक-दूसरे को लेकर कोई बयान नहीं दिया। दोनों ने अपनी दुश्मनी को भूलाकर फिर से साथ हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और संजय साथ में सिंगर एपी ढिल्लों के म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। सलमान और संजय ने साथ में साजन और चल मेरे भाई समेत कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने आखिरी बार सन ऑफ सरदार में साथ काम किया था।
Times Now की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त को सलमान के पनवेल वाले फार्महाउस पर देखा गया। करीबी सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है। इसी के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी भी दी है।
संजय और सलमान साथ में करेंगे काम
सूत्र ने बताया कि सलमान और संजय एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। दोनों साथ में म्यूजिक्ल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ये एक साथ सॉन्ग है जिसके लिए सलमान और संजय को अप्रोच किया गया है। दोनों इस गाने में धमाकेदार डांस करते हुए नजर आएंगे। दोनों सुपरस्टार एपी ढिल्लों के गाने में नजर आ सकते हैं। हालांकि गाने से जुड़े बाकी डिटेल्स का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान और संजय अपने-अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। सलमान सिंकदर की शूटिंग में बिजी हैं। सिकंदर में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। वहीं, संजय दत्त भी अपनी अपकमिंग फिल्म डबलस्मार्ट को लेकर चर्चा में हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited