अर्पिता खान की बर्थडे पार्टी में Salman Khan ने भांजी आयत पर लुटाया प्यार, भाईजान के न्यू लुक ने खींचा फैंस का ध्यान

Arpita Khan Celebrate Birthday With Family: सलमान खान की बहन अर्पिता ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्पिता की बर्थडे पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। भाईजान के न्यू लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर के लुक पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Salman Khan (Credit Pic: Instagram)

सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) ने धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अर्पिता ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। बहन की बर्थडे पार्टी में सलमान खान भी नजर आए। अर्पिता के बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अर्पिता की बर्थडे पार्टी में सोहेल खान, उनकी मां सुशीला चरक, बहन अलवीरा भी नजर आईं। वहीं, रितेश और जेनेलिया ने अर्पिता को जन्मदिन की बधाई दी।
वीडियो में अर्पिता अपने पति और बेटी के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं। उनके पीछे सोहेल खान, अलवीरा अग्निहोत्री और मां सुशीला चरक खड़ी दिखाई दे रही हैं। भाईजान अपनी बहन के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाईजान के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बहन अर्पिता के बर्थडे में सलमान का दिखा न्यू लुक
End Of Feed