Shah Rukh Khan की Jawan ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, 51 सालों में पहली बार होगा ये काम

Shah Rukh Khan Jawan Creates History Before Release: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान अपनी 'जवान' के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म कुछ ही दिनों में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन खास बात तो यह है कि मूवी ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है।

शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास
Shah Rukh Khan Jawan Creates History Before Release: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड मूवी 'जवान' के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। मूवी 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि 'जवान' (Jawan) ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। दरअसल, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मूवी 'जवान' का शो मुंबई के मशहूर सिनेमाघर में भोर में ही शुरू कर दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें: बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर, फैंस की बढ़ी बेताबी
संबंधित खबरें
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) से पहले किसी भी मूवी के लिए ऐसा नहीं किया गया है। शाहरुख खान के फैनपेज की मानें तो 'जवान' का शो मुंबई के गेटी सिनेमा में सुबह 6 बजे ही शुरू हो जाएगा। 'जवान' पहली ऐसी मूवी होगी, जिसके लिए शोज इतनी सुबह से शुरू किये जाएंगे। 'जवान' से जुड़ी इस बात को जानकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।
संबंधित खबरें
End Of Feed