Thoughtfull Thursday: UT 69 से इमेज क्लीन कर पाएंगे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, जानिए पोर्नोग्राफी केस का काला चिट्ठा

Thoughtfull Thursday: राज कुंद्रा इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म के चलते वह अपने इमेज क्लीन करना चाहते हैं। यही कारण है उनका इस फिल्म को लाने के लिए। हालांकि देखने यह होगा कि इस फिल्म का दर्शकों पर कितना असर पड़ता है। क्या उन्हें राज की निजी जिंदगी से कोई मतलब है?

Thoughtfull Thursday: सिनेमा समाज का आइना होता है, इसके जरिए किसी भी एक मैसेज को हम एक साथ करोड़ों लोगों तक पहुंचा देते हैं। इसका उदाहरण रामायण, महाभारत जैसे सीरियल से लेकर टॉयलेट तक पर फिल्में बनाई गईं जैसे टॉयलेट: एक प्रेम कथा। हालांकि इस माध्यम को अब किसी और तरीके से भी अपनाया जा रहा है। अब सिनेमा के जरिए बड़े लोग अपनी छवि यानी इमेज सुधारने का प्रयास करते हैं। इसका सबसे पहला और बड़ा उदाहरण फिल्म संजू है। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन बनी है। राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म में संजय के जीवन के हर बुरे और अच्छे पहलू दिखाए हैं। हालांकि फिल्म का अंत उन्होंने कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना... गाने से किया। अब ऐसी ही एक और फिल्म आ रही है, जिसका नाम UT 69 है। यह फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के जीवन पर आधारित है।
राज के लिए क्यों जरूरी है यह फिल्म?
ठीक दो साल पहले मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को 6 लोगों के साथ गिरफ्तार किया। इसके बाद इस केस की जांच में तेजी आई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस को यह जानकारी मिली कि इन एक्ट्रेसेस से जबरन अश्लील वीडियो बनवाए जाते थे, जिन्हें पेड मोबाइल ऐप के जरिए बेचा जाता था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने उमेश कामत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया, जांच के बाद इस केस में राज कुंद्रा का नाम भी सामने आया। असली कहानी यहीं से शुरू होती है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कहा था कि राज ने पॉर्न इंडस्ट्री में करीब 8-10 करोड़ रुपए इनवेस्ट किए थे। राज ने अपने भाई केनरिन के नाम से एक कंपनी बनाई, जो ब्रिटेन में रहता है। राज फिल्में भारत में शूट करते और एक फाइल ट्रांसफर सॉफ्टवेयर के जरिए इसे ब्रिटेन तक पहुंचाते। राज ने इस कंपनी का रजिस्ट्रेशन ब्रिटेन में इसलिए किया ताकि वह भारत के साइबर लॉ से बच सकें। इसी मामले में राज को 19 जुलाई 2021 को देर रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
End Of Feed