Singham Again Trailer: अजय, अक्षय और रणवीर का एक्शन, दीपिका-करीना का जादू! इन 5 कारणों से तबाही मचा देगा ट्रेलर

Singham Again Trailer: रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म 'सिंघम अगेन' का पहला ट्रेलर-टीजर आज रिलीज होने वाली है। जिस वजह से फैंस के बीच इसको लेकर खूब बज बना हुआ है। यहां हम उन 5 कारणों पर नजर डालते हैं, जिनकी वजह से आपको फिल्म का ट्रेलर मिस नहीं करना चाहिए।

5 Reasons to Watch Singham Again Trailer.

5 Reasons to Watch Singham Again Trailer.

तस्वीर साभार : टाइम्स नाउ डिजिटल
Singham Again Trailer: बॉलीवुड के कुछ सबसे बेहतरीन डायरेक्टर्स की लिस्ट में शुमार रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अब दमदार वापसी करने वाले हैं। 'कॉप्स यूनिवर्स' के सरताज रोहित शेट्टी अपनी पुलिसवालों की फौज के साथ बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार हैं। फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) में इतने स्टार्स मौजूद हैं कि ऐसा लगता है मानों पूरा बॉलीवुड ही इसमें नजर आने वाला है। अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस के बीच बेताबी बढ़ रही है। फिल्म दीवाली वीकेंड पर ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अब मूवी का पहला ट्रेलर- टीजर आज रिलीज किया जाएगा। यहां हम उन 5 कारणों पर नजर डालते हैं, जिनकी वजह से आपको सिंघम अगेन का ट्रेलर किसी भी कीमत पर मिस नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- तृप्ति डिमरी को लेकर चल रहे विवाद पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी, नोट जारी करते हुए कहा, 'कोई फीस नहीं ली...'
5 Reason to Watch Singham Again Trailer (इन 5 कारणों से जरूर देखें सिंघम अगेन का ट्रेलर)

1. रोहित शेट्टी के एक्शन से होगा दीदार

डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने फिल्मों के जरिए जो थिएट्रिकल एक्सपीरियंस दर्शकों को करवाते हैं वह काफी हटकर होता है। पलटती गाड़ियां, दमदार फाइटिंग सींस और रोंगटे खड़े कर देने वाले डायलॉग। रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स की फिल्म दर्शकों को निराश नहीं छोड़ती हैं। सिंघम, सिंघम 2, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब सिंघम अगेन के जरिए रोहिट शेट्टी नए रिकॉर्ड ब्रेक करने को तैयार हैं।

2. पुलिस की वर्दी में दीपिका

बॉलीवुड की न्यू मॉम दीपिका पादुकोण पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आने वाली हैं। इससे पहले दीपिका कई आइकॉनिक रोल कर चुकी हैं। हालांकि सिंघम अगेन में एक पुलिस ऑफिसर के तौर पर दीपिका को देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। रोहिट शेट्टी की फिल्म में जहां अक्षय, अजय और रणवीर जैसे कॉप्स नजर आने वाले हैं, उनके बीच दीपिका के एक्शन को देखना काफी बेहतरीन साबित हो सकता है।

3. बॉलीवुड को मिलेगा नया 'विलेन'

फिल्म सिंघम अगेन कई मायनों में काफी नई होने वाली है। कहानी को लेकर तो अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह खुलासा हो चुका है कि फिल्म में अर्जुन कपूर एक विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होने वाला है। वहीं अर्जुन के अलावा फिल्म में एक्टर जैकी श्रॉफ भी खलनायक बनते दिखेंगे। ट्रेलर में भी दोनों पर ही दर्शकों की नजरें रहने वाली हैं।

4. एक साथ सबसे बड़ी स्टार कास्ट

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन को आज के समय में जो बात सबसे अलग बना रही हैं, वो है इसकी दमदार स्टारकास्ट। फिल्म में एक से एक बेहतरीन कलाकार नजर आने वाले हैं। सिर्फ इतना ही नहीं रणबीर कपूर जैसे एक्टर्स के कैमियो की भी खबरें सामने आ रही हैं। अब फिल्म के ट्रेलर में यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि इस भारी भरम स्टारकास्ट को दर्शकों के सामने किस तरह से पेश किया जाने वाला है।

5. तीन साल बाद लौटेगा 'कॉप्स यूनिवर्स'
रोहित शेट्टी की आखिरी कॉप्स यूनिवर्स की मूवी सूर्यवंशी थी। जो 4 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर दमदार रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि इस बात को अब 3 साल बीत चुके हैं और दर्शक रोहित शेट्टी के कॉप्स यूनिवर्स को काफी मिस कर रहे हैं। यह भी एक वजह है कि फिल्म सिंघम अगेन के ट्रेलर से दर्शकों ने खूब सारी उम्मीदें बांधी हुई हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited