ऐश्वर्या-सलमान के ब्रेकअप का Sohail Khan ने बताया काला सच, बोले 'अब वो रोती है...'

Sohail Khan on Aishwarya-Salman's Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय के लिंकअप और ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सलमान-ऐश्वर्या के ब्रेकअप की सच्चाई अब सोहेल खान (Sohail Khan) ने बताई है। सोहेल ने बताया कि सलमान हमेशा से ऐश्वर्या के बर्ताव से इनसिक्योर रहते थे।

Sohail Khan on Salman-Aishwarya's Breakup

Sohail Khan on Salman-Aishwarya's Breakup

Sohail Khan on Aishwarya-Salman's Breakup: सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप का इतिहास किसी से छुपा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर बढ़ी थीं। शूटिंग करते-करते दोनों को एक-दूसरे से प्यार भी होगा। सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए। दोनों का ब्रेकअप खूब चर्चा में रहा। ऐश्वर्या ने सलमान खान (Salman Khan) से अलग होने के बाद अभिनेता पर शारीरिक और इमोशनल शोषण का आरोप लगाया था। ऐसे में अब ऐश्वर्या और सलमान के ब्रेकअप को लेकर सोहेल खान का एक कमेंट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट चैनल्स की रिपोर्ट के अनुसार सोहेल खान ने पब्लिक में सलमान खान पर कई तरह के आरोप लगाने के लिए ऐश्वर्या राय की आलोचना की थी। सोहेल ने बतया था कि उनकी फैमिली ने ऐश्वर्या को खुले दिल से अपनाया था। ऐश्वर्या ने उनकी फैमिली के साथ समय बिताया था। हालांकि ऐश्वर्या ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को कबूल ना करने और इस बारे में खुलकर ना बात करने उन्हें इनसिक्योर बना दिया था। सोहेल खान ने यह भी खुलासा किया था कि सलमान खान हमेशा यह जानना चाहते थे कि ऐश्वर्या उनके साथ रहना चाहती हैं।

सोहेल खान ने डीएनए के एंटरटेनमेंट न्यूज सेक्शन को बताया था, 'ऐश्वर्या अब पब्लिक में रोती है। जब वो फैमिली का हिस्सा बनकर अक्सर हमारे घर आती थीं। तो उन्होंने कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार किया था? नहीं उन्होंने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया। ऐश्वर्या के इस बर्ताव से सलमान खान हमेशा इनसिक्योर करते थे। सलमान हमेशा यह जानना चाहते थे कि वो उन्हें कितना चाहती है लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार author

मेरा नाम ललित कुमार है। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बीते ढेढ़ साल से बतौर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर रहा हूं। ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited