Stree 2 Teaser: श्रद्धा कपूर -राजकुमार राव की स्त्री 2 का धमाकेदार टीजर आउट, यूजर्स बोले-इंतजार नहीं हो रहा...

Stree 2 Teaser Out: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव और पकंज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 का धमाकेदार टीजर आउट हो गया है। टीजर ने आते ही धमाल मचा दिया है। टीजर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Stree 2 Teaser Out (credit Pic: instagram)

Stree 2 Teaser Out: श्रद्धा कपूर और राकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 को लेकर काफी बज बना हुआ है। मेकर्स ने हॉरर कॉमेडी फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प है। टीजर में एक बार फिर पुरानी टीम साथ में दिखाई दे रही हैं। सभी कलाकारों को साथ में देखकर दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गई। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्त्री 2 का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स टीजर को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों के रिएक्शन से पहले एक नजर पहले टीजर पर डाल लें।
यहां देखें स्त्री 2 का टीजर
टीजर की शुरुआत एक स्टेचू के साथ होती है जिस पर लिखा होता है, ओ स्त्री रक्षा करना। इसके बाद राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी एक साथ फ्रेम में दिखते हैं। इसके बाद श्रद्ध कपूर नजर आती हैं। टीजर में श्रद्धा और राजकुमार की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। एक बार फिर अभिषेक और पंकज अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग से एंटरटेन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
टीजर पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अभिषेक और राजकुमार को साथ देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा, टीजर इतना मजेदार है तो फिल्म कैसी होगी। तीसरे यूजर ने लिखा, स्त्री 2 ब्लॉकबस्टर हिट है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। स्त्री 2 को मैडॉक फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशक ने किया है।
End Of Feed