Sunny Deol Birthday: महीने में करोड़ों कमाते हैं सनी देओल, कुल संपत्ति सुनकर उड़ जाएंगे होश

Sunny Deol Net worth: सनी देओल आज काफी लग्जरी लाइफ (Sunny Deol Lifestyle) जी रहे हैं। उनकी प्रॉपर्टी और उनकी कमाई सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Sunny Deol Birthday: महीने में करोड़ों कमाते हैं सनी देओल, कुल संपत्ति सुनकर उड़ जाएंगे होश
Sunny Deol Net worth and Property: बॉलीवुड के दमदार एक्टर, लोकसभा सांसद सनी देओ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ था। सनी देओल ने अपने समय में फिल्मी दुनिया में भरपूर स्टारडम का आनंद लिया और ये दोनों ही अपनी दमदार छवि के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में उनको इसी नाम से जाना गया जबकि उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। 90 के दशक में सनी ने कई सुपर ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं जिनमें घातक, दामिनी और गदर जैसे नाम शामिल हैं। सनी देओल आज काफी लग्जरी लाइफ (Sunny Deol Lifestyle) जी रहे हैं। उनकी प्रॉपर्टी और उनकी कमाई सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
caknowledge.com की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल (Sunny Deol Net Worth) के पास 120 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। सनी देओल (Sunny Deol Monthly Income) महीने में 1 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाते हैं और साल भर में उनकी आमदनी 12 करोड़ रुपए के आस पास होती है। वहीं 2019 में चुनाव आयोग के समक्ष नामांकन-पत्र के साथ दिए हलफनामे में सनी ने बताया था कि वह लगभग 87.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि साल 2017-18 में उनकी कुल आय 63.82 लाख रुपए थी, जबकि वर्ष 2016-17 में 96.29 लाख रुपए और उससे पहले साल 2015-16 में यह आंकड़ा 2.25 करोड़ रुपए था।
ऐसे होती है सनी देओल की कमाई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल (Sunny Deol Fees) एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं और इसमें वह फिल्म की प्रॉफिट का हिस्सा भी लेते हैं। सनी देओल कई ब्रांड इंडोर्स करते हैं और एक इंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ रूपये वसूलते हैं। सनी देओल (Sunny Deol Cars Collection) को महंगी और रॉयल गाड़ियों का भी खूब शौक है। अगर उनके कलेक्शन की बात करें तो उनके पास Range Rover, Audi A8 जैसे कार मौजूद हैं।
सनी देओल का घर
सनी मुंबई के विले पार्ले में स्थित एक आलीशान घर में रहते हैं। इस अचल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। इसके अलावा सनी देओल के पास देश में कई रियल एस्टेट संपत्तियां भी हैं। सनी देओल की देश के बाकी शहरों में भी प्रॉपर्टी हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉलीवुड (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव author

कुलदीप सिंह राघव 2017 से Timesnowhindi.com ऑनलाइन से जुड़े हैं।पॉटरी नगरी के नाम से मशहूर यूपी के बुलंदशहर जिले के छोटे से कस्बे खुर्जा का रहने वाला ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited