Sunny Deol Birthday: महीने में करोड़ों कमाते हैं सनी देओल, कुल संपत्ति सुनकर उड़ जाएंगे होश

Sunny Deol Net worth: सनी देओल आज काफी लग्जरी लाइफ (Sunny Deol Lifestyle) जी रहे हैं। उनकी प्रॉपर्टी और उनकी कमाई सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Sunny Deol Net worth and Property: बॉलीवुड के दमदार एक्टर, लोकसभा सांसद सनी देओ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ था। सनी देओल ने अपने समय में फिल्मी दुनिया में भरपूर स्टारडम का आनंद लिया और ये दोनों ही अपनी दमदार छवि के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में उनको इसी नाम से जाना गया जबकि उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। 90 के दशक में सनी ने कई सुपर ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में की हैं जिनमें घातक, दामिनी और गदर जैसे नाम शामिल हैं। सनी देओल आज काफी लग्जरी लाइफ (Sunny Deol Lifestyle) जी रहे हैं। उनकी प्रॉपर्टी और उनकी कमाई सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
caknowledge.com की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल (Sunny Deol Net Worth) के पास 120 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। सनी देओल (Sunny Deol Monthly Income) महीने में 1 करोड़ रुपए से ज़्यादा कमाते हैं और साल भर में उनकी आमदनी 12 करोड़ रुपए के आस पास होती है। वहीं 2019 में चुनाव आयोग के समक्ष नामांकन-पत्र के साथ दिए हलफनामे में सनी ने बताया था कि वह लगभग 87.18 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि साल 2017-18 में उनकी कुल आय 63.82 लाख रुपए थी, जबकि वर्ष 2016-17 में 96.29 लाख रुपए और उससे पहले साल 2015-16 में यह आंकड़ा 2.25 करोड़ रुपए था।
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें
End Of Feed