दिशा धानुका संग अफेयर की खबरों के बीच Tiger Shroff ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस, बोले- मैं शादी कर चुका हूं...

Tiger Shroff Reveals Relationship Status Amid Dating Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ रिलेशनशिप स्टेटस के लिए भी काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर को लेकर खबर है कि वह दिशा धानुका को डेट कर रहे हैं। इन अटकलों के बीच अब टाइगर ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है।

टाइगर श्रॉफ ने बताया रिलेशनशिप स्टेटस
Tiger Shroff Reveals Relationship Status Amid Dating Rumors: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही फिल्म 'गणपत' में नजर आने वाले हैं। उनकी मूवी के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन इन सबसे इतर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने रिलेशनशिप स्टेटस के लिए काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, खबर थी कि टाइगर श्रॉफ दिशा धानुका को डेट कर रहे हैं। इन अटकलों के बीच अब टाइगर श्रॉफ ने खुद अपना रिलेशनशिप स्टेटस बताया है।
संबंधित खबरें
यह भी पढ़ें: Bharti Singh फिर से बनने वाली हैं मम्मी! बेस्ट फ्रेंड जैस्मिन भसीन ने बातों-बातों में दिया इशारा
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से एक शो के दौरान रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल किया गया। इसपर उन्होंने सीधा जवाब न देकर एक बार फिर से लोगों को असमंजस में डाल दिया। टाइगर श्रॉफ ने रिलेशनशिप स्टेटस बताते हुए कहा, "मैं शादी कर चुका हूं अपने काम के साथ।" टाइगर श्रॉफ के जवाब को देखकर कहा जा सकता है कि एक्टर अपने अफेयर के बारे में कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं। बता दें कि दिशा धानुका संग नाम जुड़ने पर भी टाइगर श्रॉफ का कहना था कि उनका नाम आए दिन किसी न किसी के साथ जुड़ता ही रहता है।
संबंधित खबरें
End Of Feed