GOAT Box Office Collection Day 4: विजय थलापति ने चार दिनों में की रिकॉर्ड तोड़ कमाई, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

GOAT Box Office Collection Day 4: विजय थलापति की फिल्म गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) 05 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 34.2 करोड़ की कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म की कुल कमाई।

GOAT Box Office Collection Day 4

GOAT Box Office Collection Day 4: विजय थलापति की फिल्म गोट (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) 05 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने बहुत पसंद किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वही फिल्म को वीकेंड का जमकर फायदा मिला है। फिल्म ने वीकेंड में दमदार कमाई की है। आइए जानते है कि फिल्म ने वीकेंड में कितनी कमाई की है। आइए जानते हैं कमाई।
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 34.2 करोड़ की कमाई की है। बता दें फिल्म ने तमिल में 30 करोड़, हिंदी में 2.7 करोड़ और तेलुगू 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की भारत में कुछ कमाई 137.2 करोड़ हो गई है।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
  • पहले दिन की कमाई- 43 करोड़ (तमिल- 38.3 करोड़, हिंदी-1.7 करोड़, तेलुगु-3 करोड़)
  • दूसरे दिन की कमाई- 25.5 करोड़ (तमिल- 22.75 करोड़, हिंदी-1.4 करोड़, तेलुगु- 1.35 करोड़)
  • तीसरे दिन की कमाई-33 करोड़ ( तमिल-29.1 करोड़, हिंदी-2.15 करोड़, तेलुगु-1.75 करोड़)
  • चौथे दिन की कमाई-34.2 करोड़ ( तमिल-30 करोड़, हिंदी - 2.7 करोड़ और तेलुगू-1.5 करोड़)
End Of Feed