Indian 2 box office collection day 7: एक हफ्ते में ₹ 70 करोड़ के पार हुई फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर जारी है तबाही

इंडियन 2 को रिलीज हुए 1 हफ्ते हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। इंडियन 2 ने सिनेमाघरों में आने के एक हफ्ते के भीतर ही ₹ 70 करोड़ की कमाई कर ली है।

Indian 2

Indian 2

इंडियन 2 को रिलीज हुए 1 हफ्ते हो गए है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में दमदार कमाई कर रही है। इस पिल्म को फैंस पसंद भी कर रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन अपनी कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की, लेकिन फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा को बॉक्स ऑफिस में जोरदार टक्कर दी है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने सातवें दिन कितनी कमाई की है।
Sacnilk.com के अनुसार इंडियन 2 ने सिनेमाघरों में आने के एक हफ्ते के भीतर ही ₹ 70 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन 2 ने पहले दिन ₹ 25.6 करोड़ [तमिल: ₹ 16.5 करोड़; हिंदी: ₹ 1.2 करोड़; तेलुगु: ₹ 7.9 करोड़] कमाए। दूसरे दिन फिल्म ने ₹ 18.2 करोड़ [तमिल: ₹ 13.7 करोड़; हिंदी: ₹ 1.3 करोड़; तेलुगु: ₹ 3.2 करोड़] का बिजनेस किया। वही फिल्म ने तीसरे दिन ₹ 15.35 करोड़ [तमिल: ₹ 11.35 करोड़; हिंदी: ₹ 1.4 करोड़; तेलुगु: ₹ 2.6 करोड़] कमाए।
कितनी हुई कमाई
चौथे दिन, इंडियन 2 ने ₹ 3 करोड़ [तमिल: ₹ 2 करोड़; हिंदी: ₹ 35 लाख; तेलुगु: ₹ 65 लाख] कमाए। पांचवे दिन फिल्म की कमाई ₹ 3 करोड़ [तमिल: ₹ 2 करोड़; हिंदी: ₹ 40 लाख; तेलुगु: ₹ 60 लाख] की कमाई की। छठवें दिन इसने ₹ 3.3 करोड़ [तमिल: ₹ 2.05 करोड़; हिंदी: ₹ 45 लाख; तेलुगु: ₹ 80 लाख] कमाए। शुरुआती अनुमानों के अनुसार सातवें दिन सभी भाषाओं में फ़िल्म ने भारत में ₹ 2 करोड़ की कमाई की। भारत में अब तक फ़िल्म ने ₹ 70.45 करोड़ की कमाई कर ली है। इंडियन 2 का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। यह 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब देखना होगा कि फिल्म कब तक 1000 करोड़ का आकड़ा पार करती है।
150 करोड़ में बनी फिल्म
एस शंकर द्वारा निर्देशित, इंडियन 2 कमल हासन द्वारा निर्देशित 1996 की फिल्म इंडियन का सीक्वल है। इस फिल्म में सिद्धार्थ और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म शंकर और संगीत निर्देशक अनिरुद्ध के बीच पहली बार सहयोग है। यह सीक्वल तमिल, हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश, मनोबला, वेनेला किशोर और दीपा शंकर जैसे स्टार्स शामिल है। इस फिल्म को 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉक्स ऑफिस (entertainment News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

पूनम शुक्ला author

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, n...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited