Maidaan Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन Ajay Devgn की फिल्म ने मचाया बड़े परदे पर गदर, खाते में आए कुल इतने करोड़

Maidaan Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मैदान इन दिनों लोगों के दिलों में राज कर रही है। ऐसे में इस फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं, जानिए कितनी कमाई हुई टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Maidaan Box Office Collection Day 3

Maidaan Box Office Collection Day 3

Maidaan Box Office Collection Day 3: अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सिर्फ यही नहीं फिल्म 11 अप्रैल यानी ईद के मौके पर रिलीज हुई, जिससे दर्शकों को ईदी मिली। साथ ही इसी दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म छोटे मियां बड़े मियां भी मैदान को टक्कर देते हुए रिलीज हुई। दोनों फिल्म के बीच कांटे की टक्कर बनी जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। ऐसे में फिल्म ने आज रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया जानिए टाइम्स नाउ नवभारत इस खास रिपोर्ट में।
अजय देवगन (Ajay Devgn) और प्रियमाणि स्टारर फिल्म मैदान (Maidaan) ने पहल ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की ओपनिंग की थी, जो भले ही कम थी। लेकिन दूसरे दिन भी फिल्म का कलेक्शन कम रहा और बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ की कमा पाई। अब तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन पर उछाल देखने को मिला और 5.5 करोड़ रुपए अपने खाते में जोड़े। यानी अब इंडिया बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 15.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया लिया, हालांकि ये रकम बड़े मियां छोटे मियां से कम है।
फिल्म की कहानी भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैयद अब्दुल रहीम से प्रेरित है, जिन्हे भारत के फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता हैं। सैयद ही थी जिन्होंने 1952 से 1962 तक के फुटबाल का गोल्डन पीरियड लाए थे। फिल्म में अजय देवगन ने कोच सैयद का किरदार बखूबी निभाया जिसे देख दर्शक तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉक्स ऑफिस (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

खुशबू डोगरा author

दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। बॉलीवुड से लेकर टीवी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खबरों को लिखने का शौक रखती हूं। खबरों के लिखने का सिल...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited