Mere Husband Ki Biwi Box office: 4 दिनों में अर्जुन कपूर स्टारर का हुआ बुरा हाल, 'छावा' के आगे टेक दिए घुटने

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।

Mere Husband Ki Biwi Day 4

Mere Husband Ki Biwi Day 4

Mere Husband Ki Biwi Collection Day 4: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की नई रोमांटिक ड्रामा बेस्ड फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' को निर्माताओं ने 21 फरवरी के दिन रिलीज किया था। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैन्स ने पसंद किया था। फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी अहम भूमिका हैं। 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 4 दिन हो गए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स पर 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखने इस मूवी ने सोमवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

निराशाजनक रही है 'मेरे हस्बैंड की बीवी' की कमाई

Sacnilk.com के अनुसार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) स्टारर 'मेरे हस्बैंड की बीवी' (Mere Husband Ki Biwi) ने सोमवार को 51 लाख रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी 4 दिनों के अंदर केवल 4.82 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। निर्माताओं की चिंता 'मेरे हस्बैंड की बीवी' के कलेक्शन को देखकर हर दिन बढ़ती जा रही है। अगर फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही रहा तो यह जल्द ही बड़े परदे उतर जाएगी।

मुदस्सर अजीज ने फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का निर्देशन किया है। इस रोमांटिक-कॉमेडी को जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस समय बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'छावा' का जलवा बरकरार है। 'छावा' के आगे 'मेरे हस्बैंड की बीवी' पस्त पड़ गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉक्स ऑफिस (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित कुमार author

मेरा नाम ललित कुमार है। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बीते ढेढ़ साल से बतौर वरिष्ठ विशेष संवाददाता (SENIOR SPECIAL CORRESPONDENT) के पद पर काम कर रहा हूं। ...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited