Stree 2 Box Office Collection: Shah Rukh की 'डंकी' का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर श्रद्धा की फिल्म, 9वें दिन कमाए इतने करोड़

Stree 2 Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 9 दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया।

stree 2 (6)

Stree 2 Box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Stree 2 Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी में पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में वरुण धवन, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया था। दोनों स्टार्स के कैमियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म ने 308 करोड़ की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड फिल्म जल्द 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने 9वें दिन 16.5 करोड़ का बिजनेस किया था। सिनेमाघरों में सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। स्त्री 2 श्रद्धा के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले छिछोर पहले नंबर पर थी।
स्त्री 2 तोड़ेगी डंकी का रिकॉर्ड
8वें दिन स्त्री ने वर्ल्डवाइड 428 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, शाहरुख खान की फिल्म डंकी ने वर्ल्डवाइड 454 करोड़ की कमाई की थी। स्त्री 2 डंकी का रिकॉर्ड तोड़ने से चंद कदम दूर है। आपको बता दें कि स्त्री 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा रिलीज हुई थी। Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार की खेल खेल में ने बॉक्स ऑफिस पर 62 लाख रुपये की कमाई की। वहीं जॉन और शरवरी वाघ की वेदा ने 22 लाख का कलेक्शन किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | बॉक्स ऑफिस (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

प्रियंका झा author

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अन...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited