69th Filmfare Awards: फिल्मफेयर और गुजरात सरकार के बीच ऐतिहासिक समझौता, 69वें अवॉर्ड समारोह में दिखेगी झलक

Filmfare And Gujarat Government Sign Historical MOU: टाइम्स ग्रुप की मैगजीन फिल्मफेयर (69th Filmfare Awards) ने साल 1954 में फिल्मफेयर अवार्ड की शुरुआत की थी। साल 2009 से अभिनेता सलमान खान, फिल्मफेयर अवॉर्ड के ब्रांड एंबेस्डर हैं। इन वर्षों के दौरान फिल्मफेयर को क्षेत्रीय सिनेमा से भी समर्थन मिला है।

69th Filmfare

Filmfare And Gujarat Government Sign Historical MOU: गुजरात सरकार और फिल्मफेयर के बीच 69 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर बुधवार को एक अहम करार हुआ है। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल, टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन मौजूद थे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी इस खास कार्यक्रम में शिरकत की। फिल्मफेयर अवॉर्ड की शुरुआत साल 1954 में टाइम्स ग्रुप की मैगजीन फिल्मफेयर द्वारा की गई थी। पिछले 69 साल में फिल्मफेयर अवॉर्ड ने सिनेजगत में अपनी एक खास जगह बनाई है। आज हुए इस समझौते से फिल्मफेयर अवॉर्ड के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
संबंधित खबरें

ये लोग मौजूद रहे

संबंधित खबरें
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पेटल के अलावा पर्यटन, संस्कृति और पर्यावरण मामलों के मंत्री मुलुभाई बेरा प्रमुख अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की मेजबानी नागरिक उड्डयन, पर्यटन, देवस्थानम मैनेजमेंट और तीर्थ मामलों के सचिव हरीत शुक्ला और गुजरात पर्यटन निगम के मैनेजिंग डायरेक्टर और पर्यटन कमिश्नर डॉ सौरभ पारधी ने की।
संबंधित खबरें
End Of Feed