GOAT Movie Review: थलापति विजय ने डबल रोल से मचाया तहलका, एमएस धोनी की एंट्री पर बजी तालियां, पढ़ें मूवी रिव्यू
GOAT Movie Review: थलापति विजय की फिल्म गोट 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विजय थलापति डबल रोल निभा रहे हैं। एक रोल में थलापति पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो कि एक एजेंट रहते हैं। वही दूसरे रोल में वह एक बेटे का रोल निभा रहे हैं।
GOAT Movie Review
GOAT Movie Review: थलापति विजय की फिल्म गोट 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को बहुत पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म आज यानी 05 सितंबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में फैंस थलापति विजय की एक्टिंग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक वेंकट प्रभु है। ऐसा कहा जा रहा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करेगी। आइए जानते हैं कैसी है ये मूवी और क्या है इस फिल्म की कहानी। अगर आप भी ये फिल्म देखने जाने का मन रहे हैं, तो आप एक बार ये रिव्यू पढ़ लीजिए।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में विजय थलापति डबल रोल निभा रहे हैं। एक रोल में थलापति पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो कि एक एजेंट रहते हैं। वही दूसरे रोल में वह एक बेटे का रोल निभा रहे हैं। फिल्म की शुरुआत एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एसएटीएस) के सदस्य गांधी (विजय) से होती है। जो उमर और मेनन (मोहन) के नेतृत्व वाले आतंकवादियों से चोरी किए गए यूरेनियम को वापस लाने का प्लान बनाता है। गांधी (विजय) और उनकी टीम के सदस्य कल्याण ( प्रभु देवा ), सुनील (प्रशांत), शाम (अजय) जीतकर वापस आते हैं। गांधी की पत्नी ( स्नेहा ) को उसकी गतिविधियों पर शक होता है। परिवार को खुश करने के लिए गांधी अपने परिवार को थाईलैंड की छुट्टियों पर ले जाता है। वहां उनके परिवार पर बड़ा हमला हो जाता है। जिसके बाद गांधी अपने परिवार से अलग हो जाता है।
डबल रोल से जीता फैंस का दिल
फिल्म में बेहतरीन वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इस फिल्म में डी-एजिंग का भी यूज हुआ है, जिसमें विजय को उनकी उम्र से कम का दिखाया गया है। इस फिल्म में काफी स्टंट भी दिखाया गया है। साथ ही एमएस धोनी भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आ रहे हैं। विजय की पत्नी का किरदार स्नेहा ने निभाया है। उन्होंने अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है। मीनाक्षी चौधरी को कुछ खास नहीं दिखाया गया है। वही प्रशांत, प्रभु देवा के सीन्स काफी शानदार है। विजय थलापति ने अपने डबल रोल को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मूवी रिव्यू (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
आर्टिकल की समाप्ति
संबंधित खबरें
Love and War: संजय लीला भंसाली ने संभाली फिल्म के निर्देशन की कमान, आलिया-रणबीर और विक्की ने भी शूटिंग के लिए कसी कमर
देर रात भारी बंदोबस्त के साथ Salman Khan ने मुंबई एयरपोर्ट पर की एंट्री, बॉडीगार्ड शेरा ने संभाली भीड़
कुंडली भाग्य फेम Sana Sayyad शादी के 3 साल बाद बनने जा रही हैं माँ, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए खिचवाईं तस्वीरें
Game Changer Release Date: कंफर्म हुई गेम चेंजर की रिलीज डेट, बॉक्स ऑफिस पर होगा Varun Dhawan और Ram Charan का महाक्लैश
Abdu Rozik की शादी टूटने के बाद दोस्त Shiv Thakre ने ऑफर किया 'Russian Girl', कहा 'भाई तुझे...'
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited