IB71 Movie Review: देशभक्ती का पाठ पढ़ाने में नाकमयाब हुई विद्युत जामवाल की आईबी 71, जानें कैसी है फिल्म

IB 71 Movie Review: विद्युत जामवाल और अनुपम खेर स्टारर आईबी 71 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म सत्या घटना पर आधारित है। फिल्म में 1971 में हुई भारत -पाकिस्तान की लड़ाई को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन संकल्प रेड्डी ने किया है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए रिव्यू।

IB 71

क्रिटिक्स रेटिंग

2.5

Thriller

Realease Date

May 12, 2023

Duration

2 hr 32 mins
ib 71

IB 71 movie review

कास्ट एंड क्रू

Vidyut Jammwal

Anupam kher

Vishal Jethwa

IB 71 Movie Review: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की फिल्म आईबी 71 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में एक्टर इंटेलिजेंस ब्यूरो के एजेंट देव जामवाल की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में विद्युत के साथ अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो आइए बिना देर किए जानते हैं कैसी है ये फिल्म?
कहानी
विद्युत फिल्म में आईबी एजेंट देवी की भूमिका में है जिसे पाकिस्तान के खिलाफ टॉप सीक्रेट मिशन पर भेजा जाता है। विद्युत अपने 30 लोगों की टीम के साथ पाकिस्तान के एयर स्पेंस को ब्लॉक करना होता है। विद्युत अपनी टीम के साथ इस मिशन को पूरा करने में कामयाब होते हैं या नहीं। इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। फिल्म की कहानी भारत- पाकिस्तान की लड़ाई पर आधारित है। ये लड़ाई भारत- पाकिस्तान के बीच में 1971 में हुई थी।
कलाकारों की एक्टिंग
विद्युत जामवाल ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। विद्युत ने इस फिल्म में शानदार अभिनय किया है। एक्टर अक्सर अपनी फिल्मों में धुआंधार एक्शन करते दिखाई दिए हैं। संकल्प रेड्डी के निर्देशन में विद्युत ने अच्छी एक्टिंग की है। अनुपम खेर इस फिल्म में इंटेलिजेंस चीफ की भूमिका में हैं। एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, फिल्म में विशाल जेठवा भी हैं। विशाल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उनकी एक्टिंग कुछ खास नहीं थी।
आईबी 71 एक एक्शन थ्रिलर सस्पेंस फिल्म है। फिल्म की शानदारा कहानी होने के बावजूद स्क्रीन पर कमजोर दिखाई देती है। फिल्म इंटरवल के बाद रफ्तार पकड़ती है। शुरुआत में फिल्म की कहानी काफी स्लो नजर आती है। फिल्म में इफेक्टस, साउड और सिनेमेटोग्राफी काफी प्रभावी है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मूवी रिव्यू (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

आर्टिकल की समाप्ति

मोर मूवी रिव्यु

Yudhra Movie Review खून-खराबे से भरी इस फिल्म में चमके सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

Sector 36 Movie Review लौट आया विक्रांत मेस्सी का करिश्मा अंत तक बांधे रखेगी ये क्राइम थ्रिलर

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited