होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर
joram joram

Joram Movie Review (credit pic: instagram)

Joram Movie Review मनोजी बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग का बनाया मुरीद  देवशीष मखीजा की जोरम ने जीता दर्शकों का दिल Joram Movie Review मनोजी बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग का बनाया मुरीद  देवशीष मखीजा की जोरम ने जीता दर्शकों का दिल

Manoj Bajpayee,Mohammed Zeeshan Ayyub,Tannishtha Chatterjee,Smita Tambe

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Dec 8, 2023

Joram Movie Review: मनोज बाजपेयी की फिल्म जोरम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी आदिवासी दसरू और उसके परिवार पर आधारित है। अगर आप इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कैसी है फिल्म मेकर देवशीष मखीजा की जोरम?

कास्ट एंड क्रू

Manoj Bajpayee

Mohammed Zeeshan Ayyub

Tannishtha Chatterjee

Smita Tambe

Joram Movie Review: मनोजी बाजपेयी ने अपनी एक्टिंग का बनाया मुरीद, देवशीष मखीजा की जोरम ने जीता दर्शकों का दिल

Joram Movie Review: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जोरम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 3 साल बाद मनोज की फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई है। देवाशीष मखीजा की फिल्म में झारखंड के मूल आदिवासी लोगों के आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक उत्पीड़न की कहानी को दिखाया गया है। देवाशीष और मनोज की जोड़ी ने फिर कमाल कर दिया है। फिल्म की कहानी ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। फिल्म में मनोज के साथ मोहम्मद जीशान आयूष (Mohammed Zeeshan Ayyub), तनिष्ठा चटर्जी (Tannishtha Chatterjee) और स्मिता तांबे (Smita Tambe) ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।
Joram Movie Review स्टोरीलाइन
जोरम की कहानी झारखंड के आदिवासी दसरू (मनोज वाजपेयी) और उनकी पत्नी वानो (तनिष्ठा चटर्जी) की है। दोनों को काम की वजह से अपना गांव छोड़कर मुंबई आना पड़ता है। मुंबई में कंस्ट्रक्शन का काम करके परिवार अपना गुजारा करता है। इस दौरान दोनों की एक बेटी भी होती है। लेकिन दोनों की खुशियों को विधायक फूलो कर्मा (स्मिता तांबे) आग लगा देती हैं। दरअसल एक दिन दसरू को उसकी पत्नी की लाश पंखे में लटके हुए मिलती है और उसकी बच्ची रोती बिखलती नजर आती हैं। फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि दसरू अपनी जमीन को बचाने के लिए नक्सली बन जाता है और फूलो के बेटे को मार देता है। फूलो दसरू से अपना बदला लेना चाहती हैं। दूसरी तरफ पुलिस ऑफिसर रत्नाकर (मोहम्मद जीशान आयूब) दसरू को पकड़ने के लिए मुंबई से झारखंड़ पहुंच जाते हैं।क्या दसरू अपने बेटी को फूलो से बचा पाएगा। इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।
Joram Movie Review कलाकारों की एक्टिंग
मनोज बाजपेयी ने अपने काम से दिखा दिया है कि वो शानदार एक्टर हैं। उन्होंने आदिवासी व्यक्ति के किरदार के सभी बारीकियों को पर्दे पर दिखाया है। फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी का रोल भले ही छोटा है लेकिन उनका काम बोल रहा है। फिल्म मेकर देवाशीष मखीजा ने अपनी फिल्म में हाशिये पर पड़े आदिवासियों के जीवन और उनकी मुश्किलों का बखूबी दिखाया है। इस कहानी में कई परतें हैं जो धीरे-धीरे खुलती हुई दिखाई देती है। फिल्म में ह्यूमन इमोशन्स को बेहद बरीकी से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी को दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होती है।
क्यों नहीं देखनी चाहिए फिल्म
फिल्म में किसी तरह की कोई खास कमी नहीं है। हर कलाकार ने अपने किरदार को बखूबी दिखाया है। हालांकि कई जगह पर फिल्म के डॉयलाग खींचे हुए लगते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें ( Hindi News ) अब हिंदी में पढ़ें | मूवी रिव्यू ( entertainment News ) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों ( Latest Hindi News ) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

मोर मूवी रिव्यु

akshay kumar,abhishek bachchan,ritesh deshmukh,sonam bajwa,nargis fakri,Jacqueline Fernandez

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

क्रिटिक्स रेटिंग

3

Jul 2, 2021