Merry Christmas Review: श्रीराम राघवन ने मकर संक्रांति में दर्शको को मेरी क्रिसमस किया विश, विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की अदाकारी ने फिल्म को बनाया सफल

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5
Merry Christmas Review

​Merry Christmas Review

कास्ट एंड क्रू

katrina kaif

vijay setupathi

vinay pathak

radhika apte

स्ट्रेंजर...अंजान...अजनबी....यह एक ही शब्द के पर्यायवाची हैं। फिल्मों में इन शब्दों को कितना रोमांटिसाइज किया गया है। अचानक हीरो को एक हिरोइन मिलती है रोमांस शुरू होता है, प्यार होता है और फिर आगे कहानी आपको मालूम है। रियल लाइफ में भी ऐसा होता है। कैसे? हम स्कूल या कॉलेज जाते हैं अचानक नए लोग मिलते हैं, कुछ से दोस्ती नाम की होती है। कुछ से दोस्ती होने में समय लगता है और कुछ से मिलते ही लगता है बॉस यही तो है जिसे मैं ढूंढ रहा था। कई बार फिल्मों में भी ऐसा होता है। फिर यह अजनबी...स्ट्रेंजर और अंजान बड़ा हमदर्द सा लगने लगता है। पर कभी कभी अजनबी आपका काल बनकर आते हैं, तो कभी आपको इनपर भरोसा करना जीवन भर का एक मीठा सुकून देता है।
कहानी रात और साजिश की
कहानी है एलबर्ट और मारिया की। एलबर्ट सालों बाद अपने घर बॉम्बे ( बाद में मुंबई) लौटा है। उसके पड़ोसी अंकल जो बचपन से उसे जानते हैं वह मिलते हैं। एलबर्ट अपने घर जाता है और अपनी मां की यादों में खोने लगता है। आज क्रिसमस के पहले की शाम भी है। अंकल पूरी सोसाइटी को दुल्हन की तरह सजाते हैं। वह एलबर्ट को अपनी बनी हुई वाइन देते हैं और शाम में खाने के लिए अपने घर बुलाते हैं। वह मना करता है और कहता है कि आज बाहर जाऊंगा। तैयार होता है और निकल पड़ता है। बार पहुंचा ड्रिंक पीकर जैसे ही वॉशरूम गया एक आदमी उसे बयाना (अंजान आदमी की जिम्मेदारी लेना) देता है। वह एक टेबल पर पहुंचता है जहां उसे मारिया मिलती है। मारिया के साथ उसकी बेटी ऐना और टेडी बियर है। उसका पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है इसिलए वह क्रिसमस पर अकेली घूम रही है। एलबर्ट अब उसका पीछा करने लगता है। मारिया जहां जाती उसके साथ हो लेता। कहानी घर तक पहुंचती है। इसके बाद वह बेटी को सुलाती और एलबर्ट के साथ जल्दी वापस लौटने का कह निकल जाती। दोनों वापस आते ड्राइंग रूम पर पहुंचते ही पति की लाश दिखती। बस यहां से सस्पेंस और थ्रिलर की कहानी शुरू होती है। हालांकि रुकिए...यह कहानी पढ़कर आप फिल्म को प्रिडिक्टिबल ना समझें। क्योंकि थ्रिल और सस्पेंस आपको थोड़ा हिलने पर विवष करेगा।
कैटरीना की बेस्ट एक्टिंग
मारिया के रोल में कैटरीना कैफ हैं, जो कि एक बेटी की मां भी हैं। फिल्म में उनका किरदार परतों भरा हुआ है। इस रोल को कैटरीना ने बखूबी समझा है और पेश किया है। वह इस बार पूरी तरह से डायरेक्टर के ढांचे में ढली हुई दिखी हैं। कैरेक्टर को मजबूती से पकड़ना और उसे अंत निभाना, इस बार कैटरीना ने इसे पूरा किया है। हिंदी बोलने में उनको थोड़ा तकलीफ हुई, लेकिन रोल के साथ मैच करती है। कैटरीना फ्लैट एक्सप्रेशन के साथ भी बहुत कुछ कहती हुई नजर आती हैं। यह भी है कि फिल्म मैरी क्रिसमस में उनके द्वारा अभी तक का सबसे अच्छा काम है। एलबर्ट के रोल में विजय सेतुपति हैं। अगर एक शब्द में कहूं तो वह फिल्म की जान हैं। विजय सेतुपति ने इस फिल्म में जिस हिसाब से सस्पेंस और थ्रिलर को बरकरार रखा है, वह देखने योग्य है। फिल्म का रोल उनके लिए है, यह उन्होंने साबित किया है। टूटी फूटी हिंदी और उसमें भी ह्यूमर। सीरीयस सीन में पंच देना विजय की खासियत है। वह यहां भी देखने को मिलेगी। विजय वैसे भी नेचुरल एक्टर है, बिना किसी एफर्ट के वह निशाना साध देते हैं। विनय पाठक ने फिल्म में एक इंस्पेक्टर का कैरेक्टर निभाया है। स्क्रीन स्पेस कम है पर, वह उनके लिए बहुत ज्यादा है। विनय और श्रीराम ने अपनी जोड़ी को कायम रखा है। राधिका आप्टे कैमियो में हैं, पर अच्छी हैं। स्क्रीन टाइम को जस्टीफाई किया है।
श्रीराम राघवन का सिनेमा
मेरी क्रिसमस फिल्म फ्रेंच नॉवल पर बेस्ड है। इसके हिंदी वर्जन को श्रीराम राघवन ने अरिजीत बिस्वास, पूजा लढ़ा सुरति और अनुक्रिति पाण्डेय के साथ मिलकर लिखा है। इन चारों का काम कमाल है। फिल्म फर्स्ट हाफ तक सिर्फ दोनों कैरेक्टर को स्थापित कर, एक लय में कहानी बहाती है। सेकेंड हाफ में फिल्म में सारा मसाला है। खास बात यह है कि शुरुआत से लेकर अंत तक फिल्म अपनी ग्रिप नहीं छोड़ती है। सस्पेंस थ्रिलर की यह खासियत रही है। डायरेक्शन के बात करें तो श्रीराम राघवन के लिए यह कहा जा सकता है कि देर आए दुरुस्त आए। 2018 में अंधाधुन के बाद वह अपनी मेरी क्रिसमस लेकर आए हैं। श्रीराम ने सस्पेंस थ्रिलर में अपनी मास्टरी की है। जो इस फिल्म में भी दिखती है। हर सीन में एक एक प्रॉप को जिस हिसाब से उन्होंने फ्रेम दर फ्रेम स्टैब्लिश किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। श्रीराम के करियर की 6वीं फिल्म है। उनका सिनेमा फिल्म स्टूडेंट के लिए कोर्स भी साबित हो सकता है।
2 घंटे 14 मिनट की कसी कहानी
फिल्म मेरी क्रिसमस को मधु नीलकंदन ने शूट की है। मधु ने पूरी फिल्म में एक खास कलर पैलेट को यूज किया है। जो पूरी फिल्म को कहानी के साथ रिलेवेंट बनाती है। लाइटिंग और फ्रेम से भी उन्होंने बहुत ही महीन तरीके से समां बांधा है। जो सस्पेंस और थ्रिल में बहुत महत्वपूर्ण काम करती है। फिल्म को एडिट पूजा लढ़ा सुरति ने किया है। वह इस फिल्म की राइटिंग टीम से भी जुड़ी हैं। पूजा ने दोनों काम में अपने हांथ को बहुत सधा हुआ चलाया है। कसी हुई एडिटिंग से उन्होंने फिल्म में थ्रिल पैदा किया है।
म्यूजिक ने लगाए चार चांद
थ्रिलर और सस्पेंस फिल्म में सबसे अहम बैकग्राउंड म्यूजिक भी होता है। मेरी क्रिसमस में इसका जिम्मा डैनियल बी जॉर्ज के पास था। इसपर यह कहा जा सकता है कि मेरी क्रिसमस को राइटिंग, डायरेक्शन और एडिटिंग से बाद मजूबत बनाता है इसका बैकग्राउंड म्यूजिक। यह परफेक्ट है। प्रीतम ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है। गीतकार वरुण ग्रोवर ने इस फिल्म के गाने लिखे हैं, जो कमाल हैं। इनमें अरिजीत और पपॉन की आवाज है।
थ्रिल के शौकीनों की पहली पसंद
आप थ्रिलर और सस्पेंस रोमांस फिल्म के शौकीन हैं तो मेरी क्रिसमस आपके लिए परफेक्ट फिल्म है। श्रीराम राघवन की ऑडियंस का भी यहां इतजार खत्म होता है। डायरेक्टर भी एक मजेदार फिल्म लेकर आ गए हैं। कैटरीना के फैंस के उनके बेहतरीन काम के लिए यह फिल्म देखनी चाहिए। फिल्म के बारे में बताने और लिखने के लिए बहुत कुछ अभी बाकी है। खैर.. आप लोग खुद इस फिल्म को देखिए और अपनी राय बनाइए।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मूवी रिव्यू (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

आर्टिकल की समाप्ति

मोर मूवी रिव्यु

Sector 36 Movie Review लौट आया विक्रांत मेस्सी का करिश्मा अंत तक बांधे रखेगी ये क्राइम थ्रिलर

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

GOAT Movie Review थलापति विजय ने डबल रोल से मचाया तहलका एमएस धोनी की एंट्री पर बजी तालियां पढ़ें मूवी रिव्यू

क्रिटिक्स रेटिंग

3

Jul 2, 2021

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited