Khel Khel Mein Review: Akshay Kumar की दमदार एक्टिंग, जानें फिर क्यों नहीं दिखा फिल्म का बज
Khel Khel Mein Movie Review: अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, एमी विर्क, फरदीन खान, प्रज्ञा जैसवाल की फिल्म खेल खेल में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है। ये एक मल्टी स्टार फिल्म है। अगर आप 'खेल खेल में' देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म।
Khel Khel Mein (credit Pic: Instagram)
कास्ट एंड क्रू
Khel Khel Mein Movie Review: अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मल्टीस्टार फिल्म में वाणी कपूर, एमी विर्क, तापसी पन्नू, फरदीन खान, आदित्य सील और प्रज्ञा जैसवाल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू।
Khel Khel Mein Movie Review: स्टोरीलाइन
ऋषभ (अक्षय कुमार) एक प्लास्टिक सर्जन ने वर्तिका (वाणी कपूर) से हो रही है जो पेशे के लेखिका हैं। वर्तिका की बहन की शादी हो रही है। इस लिए सभी लोग रियूनियन का प्लान बनाते हैं। हरप्रीत कौर(तापसी पनन्नू), हरप्रीत सिंह (एम्मी विर्क), नैना (प्रज्ञा जैसवाल), समर (आदित्य सील) और कबीर (फरदीन खान) वर्तिका और ऋषभ के साथ उनके खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए बोरिंग संगीत की जगह हाउस पार्टी करने का प्लान बनाते हैं। इस हाउस पार्टी में सभी अपने पार्टनर के सीक्रेट को जानने के लिए फोन पर आने वाले कॉल या मैसेज को सबके सामने पढ़ने का गेम खेलते है। इस गेम में क्या कपल्स एक-दूसरे के सीक्रेट को जान पाएंगे।
Khel Khel Mein Movie Review: कलाकारों की परफॉर्मेंस
फिल्म में अक्षय कुमार की परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग है। एक्टर अपने जबरदस्त ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। ऋषभ के रोले में उन्होंने शानदार काम किया है। वाणी कपूर ने अपने कैरेक्टर को अच्छे से प्ले किया। तापसी पन्नू सेकेंड हाफ में मजेदार लगती है। उनकी एक्टिंग जबरदस्त है। प्रज्ञा जैसवाल को ज्यादा स्क्रीन प्ले नहीं दिखाया गया है। एमी विर्क ने अपने ग्रे शेड कैरेक्टर को बखूबी पर्दे पर दिखाया है। फरदीन खान को ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं दिया गया है। आदित्य सील ने भी ठीक-ठाक काम किया है।
Khel Khel Mein Movie Review: कहां हुई चूक
खेल खेल में शुरुआत में काफी स्लो लगी। फिल्म में कई जगह पर जोक्स काम नहीं करें। कॉमेडी से इंटेंस ड्रामा की तरफ बहुत तेजी से दिखाया गया। फिल्म को और बेहतर बनाया जा सकता था।
Khel Khel Mein Movie Review: फिल्म में क्या है खास
फिल्म में रिश्तों की खामियों, असुरक्षाओं, बेवफाई और मानिसक स्वास्थ्य को गहराई से उतारा गया है। हां, इसे और गहराई से दिखाया जा सकता था। लेकिन इसका उद्देश्य कहानी को आगे जारी रखना था। फिल्म के आखिरी 30 मिनट काफी भावुक करने वाले है। एक सीन में नशे में धूत तापसी कहती हैं, इस कमरे में कौन गिरा हुआ नहीं है। एक रिश्ते के हर इमोशन को फिल्म में बयां किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मूवी रिव्यू (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
आर्टिकल की समाप्ति
संबंधित खबरें
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में Jay Soni की हुई वापिस एंट्री, TRP के खातिर मेकर्स ने लिया फैसला?
Shocking: अवॉर्ड फंक्शन में नाचने से 2 मिनट पहले नखरे दिखाने लगी थीं कैटरीना कैफ, मनाने के लिए हुई ये डील
Explainer: शाहरुख खान क्यों पहनते हैं गंदे जूते? क्या किंग खान के पास पैसे नहीं या कहानी में है ट्विस्ट
Ramayana: 31 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं भगवान श्री राम, जानिए कब रिलीज होगी मूवी?
Anupama में एंट्री पर रश्मि देसाई के Ex बॉयफ्रेंड Arhaan Khan ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'मुझे ऑफर आ रहे हैं....'
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited