Jawan Movie Review: एटली की सोशल ड्रामा में Shah Rukh Khan ने लगाया एक्शन का तड़का, विजय-नयनतारा का भी शानदार काम

Jawan Movie Review & Rating in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जवान (Jawan) का इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे थे। फिल्म को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स दर्शकों को बेचैन कर रही थीं, जिस कारण हर कोई इसे देखने के लिए बेचैन है। अगर आप भी फिल्म का टिकिट बुक कराने की सोच रहे हैं तो पढ़िए टाइम्स नाउ नवभारत का ये रिव्यू

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5
jawan movie review in hindi

jawan movie review in hindi

Jawan Movie Review & Rating in Hindi: अभिनेता शाहरुख खान ने करियर की शुरुआत में कई एक्शन मूवीज की थीं, जो दर्शकों को आज तक याद हैं। यश चोपड़ा जैसे डायरेक्टर्स का साथ मिलने के बाद शाहरुख खान रोमांटिक हीरो बन गए लेकिन अब वो दोबारा एक्शन फिल्मों में जलवे बिखेर रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत में शाहरुख खान की पठान ने बॉक्स ऑफिस हिलाया था, जिस कारण जवान से भी लोगों को वैसी ही उम्मीदें हैं। एटली द्वारा डायरेक्टेड जवान को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, आइए आपको बताते हैं कि किंग खान की इस एक्शन मूवी में कितना दम है....
कहानी- महाराष्ट्र की एक महिला जेल में आजाद जेलर है, वहां महिलाओं के साथ रहकर वह जेल में अच्छा काम करता है। इन्हीं महिलाओं में से 6 लोगों को मिलाकर एक टीम तैयार करता है। उसका मकसद है देश के सिस्टम में बैठे भ्रष्ट लोगों को हटाना और देश के गरीबों की मदद करना है। इसके साथ ही उसकी एक बैक स्टोरी है, वह अपने पिता और मां के सर पर गद्दार नाम के टैग को भी हटाना है। इसकी कहानी कुछ अलग है, इसीलिए वह जो भी करता है अपने पिता के नाम से करता है। वह सबसे पहले मुंबई में एक मेट्रो को हाइजैक करता है और कर्जदार किसानों की मदद करता है। उसकी लड़ाई काली गायकवाड़ से है, जो एक क्रिमिनल-कैपिटलिस्ट और पॉलिटिक्स फंडर है। वह सिस्टम में बैठकर पूरा खेल खेलता है। उसी ने आजाद के पिता के ऊपर देशद्रोह आरोप लगाकर मार दिया था। इसके बाद वह बदहाल स्वास्थ विभाग के मंत्री से बदला लेता है, जो काली का जीजा है। आजाद मुंबई पुलिस की ऑफिसर और काली दोनों के आंख में खटकने लगता है। इसी बीच उसके पिता की भी एंट्री होती है। बस फिर कहानी यहीं से घूमती हुई नजर आती है। इसके लिए फिल्म देखना उचित होगा। साथ ही यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे वह सिस्टम से लड़ता है? फिल्म के अंत में एक मैसेज भी है जो महत्वपूर्ण है।
एक्टिंग- आजाद और विक्रम राठौर के रोल में शाहरुख खान हैं, इस बार वह डबल रोल में हैं। पिता और पुत्र भी वही हैं। दोनो ही कैरेक्टर को उन्होंने अच्छे ढंग से निभाया है। इस फिल्म में उन्होंने सबसे अलग हटकर रोल किया है। इमोशनल,एक्शन और रोमांस तीनो ही इमोशन को शाहरुख ने दिखाया है। नर्मदा के रोल में नयनतारा का काम पावरफुल है। उसे देख आपको मजा आता है। वह अपनी एक्टिंग से चौकाती भी हैं। विजय सेतुपति फिल्म की जान हैं। वह विलेन के रोल में हैं। यहां वह खूंखार और क्यूट दोनों लगते हैं। यही उनकी पहचान भी है। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रिया मणि, रिद्धी डोगरा, लहर खान, संजीता भट्टाचार्य का काम अच्छा है। इसके अलावा एक छोटे से रोल में सुनली ग्रोवर अपने हिस्से का काम बेहतरीन तरीके से किया है। वहीं, दीपिका और संजय दत्त भी अपने कैमियो में बखूबी काम किया है।
स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स- फिल्म का स्क्रीन प्ले एटली और एस रामांगिरिवासन ने लिखा है। इस फिल्म में उन्होंने साउथ की महक भी दिखाई है। जो पूरी कहानी में है। फिल्म में जमीन से जुड़ी हुई समस्या दिखाया गई है। बस फिल्म का सेकेंड हाफ थोड़ा बोर करता है, पर थोड़ी ही देर में उन्होंने ठीक तरीके से दिखाया है। जवान के डायलॉग्स सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं, उनका काम अच्छा है। साथ ही शाहरुख का पावरफुल मोनोलॉग। जिसे सुमित ने अच्छे शब्द दिए हैं।
डायरेक्शन- एटली ने डायरेक्शन के लिहाज के कोई कसर नहीं छोड़ने की कोशिश की है। एटली का काम अच्छा है। उन्होंने एक्शन और कहानी से इस फिल्म का स्केल बड़ा कर दिया है। जिंदा बंदा में वह एक कैमियो भी करते हुए आते हैं। शाहरुख के साथ उनका डांस भी अच्छा है।
सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक और एडिटिंग- जी.के. विष्णु का काम यहां पर पूरी तरीके सफल रहा है। उन्होंने लाइट टीम की मदद से फिल्म में एक्शन सीक्वेंस और धमाके के कुछ सीन को बखूबी कैमेरे से दिखाया। रूबेन की एडिटिंग ने एटली का बहुत साथ दिया है। अनिरुद्ध रविचंद्रन का म्यूजिक एक नया फील देता है।
कनक्लूजन- 169 मिनट की फिल्म आपको देखनी चाहिए। इसकी वजह आप सब्जेक्ट को भी मान सकते हैं। क्योंकि इसे आपने देखा है, पर जवान में बेहद अलग तरीके से इसे दिखाया गया है। जवान में एटली ने अच्छे मुद्दे उठाए हैं। फिल्म में कुछ ऐसा नहीं है जहां आप देखने में असहज हों।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मूवी रिव्यू (entertainment News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

आर्टिकल की समाप्ति

मोर मूवी रिव्यु

Yudhra Movie Review खून-खराबे से भरी इस फिल्म में चमके सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

Sector 36 Movie Review लौट आया विक्रांत मेस्सी का करिश्मा अंत तक बांधे रखेगी ये क्राइम थ्रिलर

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited