Stree 2 Movie Review: सिरकटे की पुरुषवादी सोच पर चंदेरी का तगड़ा प्रहार, विक्की भैया को मिला स्त्री का साथ

Stree 2 Review in Hindi: डायरेक्टर अमर कैशिक की नई फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों तक पहुंच चुकी है। फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार राव, श्रद्दा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन कलाकारों के साथ-साथ अक्षय कुमार और वरुण धवन स्त्री 2 में स्पेशल कैमियो में दिखाई देंगे।

Stree 2

क्रिटिक्स रेटिंग

4

Comedy

Realease Date

Aug 15, 2024
Stree 2 Review

Stree 2 Review

कास्ट एंड क्रू

Rajkummar Rao

Shraddha Kapoor

Pankaj Tripathi

Aparshakti Khurana

Abhishek Banerjee

Stree 2 Review in Hindi: कुछ समय पहले की बात है जब करण जौहर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि हॉरर कॉमेडी एक ऐसा जॉनर है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में हमेशा कामयाब रहता है। इसका एक नजारा हमने 6 साल पहले स्त्री की रिलीज के समय देखा था, तब राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने थिएटर फुल कर दिए थे। स्त्री की रिलीज के बाद से ही दर्शक स्त्री 2 को देखने का इंतजार कर रहे थे, जो 15 अगस्त 2024 के दिन खत्म हुआ है। स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसमें राजकुमार राव, श्रद्दा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं और दर्शकों को फिल्म के दौरान वरुण धवन-अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स का कैमियो भी देखने को मिलेगा। बॉलीवुड के इतने सारे धांसू कलाकारों से सजी स्त्री 2 क्या इनके साथ न्याय करती है और दर्शकों को सीट से बांध पाती है? आइए आपको बताते हैं...
फिल्म स्त्री 2 की कहानी एक ऐसे सिरकटे की दुनिया में ले जाती है जो चंदेरी की उन औरतों को उठाकर ले जा रहा है जो प्रगतिशील सोच रखती हैं। कई सौ सालों पहले इस सिरकटे का खात्मा स्त्री ने किया था और चंदेरी से स्त्री के जाते ही ये जमीन फाड़कर निकल आता है और लोगों को परेशान करने लगता है। विक्की भैया, रुद्रा भैया, जना और बिट्टू इस सिरकटे के पीछे तब पड़ते हैं जब ये बिट्टू की गर्लफ्रेंड को शिकार बनाता है। बिट्टू की गर्लफ्रेंड को तलाशने के साथ-साथ विक्की, रुद्रा और जना के कंधों पर चंदेरी को बचाने की भी जिम्मेदारी है, जिसमें ये साथ लेते हैं छलावा-पिशाचनी-चुड़ैल यानि कि श्रद्धा कपूर का। क्या से सभी मिलकर चंदेरी को सिरकटे से आजाद करा पाएंगे और इस काम में वरुण धवन-अक्षय कुमार कैसे इनकी मदद करेंगे ये आपको फिल्म के दौरान जानने को मिलेगा।
अगर डायरेक्शन की बात की जाए तो अमर कौशिक ने 'सिरकटे का खात्मा' नाम की शानदार फैंटसी दुनिया रची है, जिससे निकलने का मन नहीं करता है। शानदार स्क्रीनप्ले, दमदार डायलॉग्स, न हिलने की इजाजत देने वाली एडिटिंग और कहानी को सपोर्ट करने वाले गाने स्त्री 2 की जान हैं। अमर कौशिक को अच्छी तरह से आभास था कि स्त्री के बाद दर्शक उनसे क्या चाहते हैं और उन्होंने वो डिलीवर भी किया है। अमर कौशिक को उनकी राइटर टीम का भी खूब साथ मिला है, जिनकी वजह से स्त्री 2 कई गुना ज्यादा मजेदार बन गई है।
राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी सालों बाद अपने-अपने किरदारों में लौटे लेकिन मूवी के दौरान ये टाइम गैप नजर नहीं आया। इन सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को वहीं से पकड़ा, जहां इन्होंने छोड़ा था। जहां राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी मूवी के दौरान कॉमेडी का डोज देते हैं, वहीं श्रद्धा कपूर कहानी को जरूरी गंभीरता प्रदान करती हैं ताकि बैलेंस बना रहे।
लम्बे समय से बॉलीवुड सफल फिल्मों के सीक्वल इसलिए बनाता रहा है क्योंकि दर्शक उसके नाम पर पहले वीकेंड में जमकर टिकिट खरीदते हैं लेकिन स्त्री 2 के साथ ऐसा नहीं है। भले ही अमर कौशिक ने मैडॉक फिल्म ने पुराने किरदार स्क्रीन पर दिखाए हों लेकिन उनका फोकस हमेशा नई कहानी पर रहा। सिरकटे की दुनिया में उन्होंने विक्की, रुदा, जना और बिट्टू को ऐसे पिरोया है कि बोर होने की गुजाइश नहीं बची। उसके ऊपर से श्रद्धा कपूर की शानदार एक्टिंग सीटियां बजाने को मजबूर करती है। टाइम्स नाउ नवभारत और जूम टीवी हिन्दी की तरफ से स्त्री 2 को 4 स्टार, बाकी आप सिनेमाघर जाइए और हमें भी कमेंट में बताइए कि आपको स्त्री 2 कैसी लगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | मूवी रिव्यू (entertainment News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

आर्टिकल की समाप्ति

मोर मूवी रिव्यु

Sector 36 Movie Review लौट आया विक्रांत मेस्सी का करिश्मा अंत तक बांधे रखेगी ये क्राइम थ्रिलर

क्रिटिक्स रेटिंग

3.5

Jul 2, 2021

GOAT Movie Review थलापति विजय ने डबल रोल से मचाया तहलका एमएस धोनी की एंट्री पर बजी तालियां पढ़ें मूवी रिव्यू

क्रिटिक्स रेटिंग

3

Jul 2, 2021

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited